KOTPUTLI-BEHROR: खादी महोत्सव का समापन, छात्राओं ने रैली निकाली, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

न्यूज़ चक्र, कोटपूूतली-बहरोड़। कोटपूतली के राजकीय पाना देवी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वाधान में 2 से 21 अक्टूबर तक खादी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। शनिवार को महोत्सव के समापन पर स्वयंसेविकाओं द्वारा खादी महोत्सव के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया।

कार्यवाहक प्राचार्य बिशम्भर दयाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया और लोगों को खादी के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इससे पहले महोत्सव के दौरान खादी विषय पर स्वयंसेविकाओं को एक डोकोमेन्ट्री दिखाई गई तो वहीं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कोमल एवं दिव्या कुमावत प्रथम, पलक एवं निक्की द्वितीय तथा नेहा सिंघिवाल तृतीय स्थान पर रही।

इधर, भाषण प्रतियोगिता में अर्पिता सैनी प्रथम, तनिशा द्वितीय एवं खामोश गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तमन्ना शेखावत, द्वितीय स्थान पर पूनम शर्मा एवं तृतीय स्थान पर लतिका शर्मा रही।

क्यूज प्रतियोगिता में खुशबू राठौड एण्ड ग्रुप ने प्रथम, खामोश गुर्जर एण्ड ग्रुप ने द्वितीय तथा चेतना एण्ड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा.राजेन्द्र कुमार सिंह ने खादी की शपथ दिलवाई। महोत्सव में कार्यक्रम अधिकारी डा.कमलेश यादव, प्रो.प्रतिभा पोसवाल एवं प्रो.प्रिया खंगरावत ने भी सहयोग प्रदान किया।

अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें- 9887243320

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।