KOTPUTLI : व्यापारी पर फायर, नगदी से भरा बैग लूट बदमाश फरार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली । कोटपूतली दिल्ली दरवाजा के समीप एक गुटखा व्यापारी से हथियारों की नोंक पर गुरुवार देर रात 9:30 बजे दो बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। मौके पर कोटपूतली पुलिस पहुंची है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना कि कुछ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

KOTPUTLI : व्यापारी पर फायर, नगदी से भरा बैग लूट बदमाश फरार
पीड़ित व्यापारी बृजमोहन गुप्ता

आपको बता दें कि घटना उस समय घटी जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था और घर के समीप ही था बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने व्यापारी के हाथ से बैग छीन लिया और भागने की कोशिश की। व्यापारी बृजमोहन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 5 मिनट तक बदमाशों के साथ जोर आजमाइश की, इस बीच बदमाशों ने बंदूक से फायर कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में व्यापारी सुरक्षित है लेकिन बदमाश व्यापारी से नगदी का बैग छीनकर भागने में सफल हो गए।

मौके पर कोटपूतली थाना अधिकारी सवाई सिंह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ अहम सुराग लगे हैं शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

KOTPUTLI : व्यापारी पर फायर, नगदी से भरा बैग लूट बदमाश फरार
घटनास्थल पर पड़ा कारतूस/ गोली

घटना की सूचना के बाद भाजपा नेता मुकेश गोयल, पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना स्थिति का जायजा लिया है, साथ ही पुलिस से शीघ्र मामले के खुलासे की मांग की है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।