News Chakra

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र)नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को भाजपा नेता नरेश यादव निवासी बिचपुरी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में नरेश यादव और एक अन्य व्यक्ति अक्षय जाट घायल हो गए।

नीमराना में भाजपा नेता पर बदमाशों ने मारी गोली, दो घायल


घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने नरेश यादव के पैरों में गोली मारी, जबकि अक्षय जाट के सिर में चोट आई है। घायलों का इलाज नीमराना के निजी अस्पताल में चल रहा है।

नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

नीमराना में भाजपा नेता पर बदमाशों ने मारी गोली, दो घायल

नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज ने बताया कि फायरिंग की घटना की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र की एक अस्पताल में पहुंचकर घायल व्यक्तियों से मामले की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि बदमाश चार से पांच बताए गए हैं जो दो गाड़ियों में आए थे। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है।

नीमराना में भाजपा नेता पर बदमाशों ने मारी गोली, दो घायल

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *