कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, कार्रवाई को लेकर नगर परिषद की क्या है प्लानिंग !

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, कार्रवाई को लेकर नगर परिषद की क्या है प्लानिंग !
शनि मंदिर से अग्रसेन तिराहे की ओर बाधा संरचनाएं हटाने के बाद का दृश्य

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान व खेतड़ी रियासत के नक्शे के अनुरूप सड़क के विस्तारीकरण को लेकर मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे व नेहरू बाजार से लाल कोठी तक बाधा संरचनाएं ध्वस्त किए जाने के बाद अब नगर परिषद अब शनि मंत्र से बानसूर रोड तक बाधा संरचनाओं को हटाने के लिए तैयारियां कर रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नगर परिषद ने इसके लिए प्लानिंग शुरू कर दी है और संभवत इसी सप्ताह मास्टर प्लान के लिए गठित एंपावर्ड कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। जिसके बाद नगर परिषद अपनी कार्रवाई शुरू कर देगी। आपको बता दें कि अभी नगर परिषद ने मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक व नेहरू बाजार से लाल कोठी तक की बाधा संरचनाएं हटाई हैं, इसके साथ ही नेहरू बाजार शनि मंदिर से बानसूर रोड व लाल कोठी से पुतली रोड पर भी कार्रवाई प्रस्तावित है लेकिन इसके लिए निर्णय एंपावर्ड कमेटी में ही लिया जाएगा। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा ध्वस्त किए गए निर्माण का मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है।

स्वीकृति लेकर करें निर्माण कार्य अन्यथा हो सकती है ‘कार्रवाई’

नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा का कहना है कि नेहरू बाजार से लाल कोठी तक डिवाइडर बनाकर सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इस मार्ग पर दुकानदार व भवन निर्माता नगर परिषद से स्वीकृति के पश्चात ही निर्माण कार्य शुरू करें। आयुक्त ने बताया कि बिना स्वीकृति या बिना सेट बैक छोड़े निर्माण कार्य करने पर नगर परिषद फिर से तोड़फोड़ की कार्रवाई कर सकती है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

1 thought on “कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, कार्रवाई को लेकर नगर परिषद की क्या है प्लानिंग !”

  1. मेरा मास्टर प्लान के कार्य मे सुझाव है अगर आप नगर परिषद तक पहुचा सको तो।
    Main चौराहा से नगर पालिका तिराहा ओर पुतली कट से बानसूर रोड तक 4 से 5 circle ( जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा हो) बनाने चाहिए
    1. मैन चौराहा पर ज्योति बाफुले मूर्ति लगी है वहाँ ।
    2. नगर पालिका तिराहा पर
    3.पुतली कट पर
    4. पंचायत समिति ओर नागा जी की गोर वाले रास्ते पर जहाँ से गौरव पथ शुरू हो रहा है।
    5. दिल्ली दरवाजा वाले रास्ते पर
    6.बानसूर रोड /पुराना उमराव सिनेमा के पास।

Comments are closed.