Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : युवक की संदिग्ध मृत्यु, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • Rajasthan News
  • Kotputli

कोटपूतली : युवक की संदिग्ध मृत्यु, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

News Chakra November 5, 2022
Kotputli: suspicious death of young man

कोटपूतली: बीती रात दोस्तों के साथ गया था युवक, परिजनों ने थाने में करवाया हत्या का नामजद मामला दर्ज

Kotputli: suspicious death of young man
मोर्चरी के बाहर पुलिस व परिजन

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बीती रात घर से दोस्तों के साथ एक शादी में जाने की बात कह कर निकले युवक की संदिग्ध मृत्यु हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और युवक के दोस्तों पर हत्या का नामजद मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। कोटपूतली थाना पुलिस ने मृतक 20 वर्षीय युवक के शव को बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मोर्चरी के बाहर बैठे हुए हैं।

कोटपूतली : युवक की संदिग्ध मृत्यु, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अस्पताल में विलाप करता मृतक का पिता, बताया 5 बहनों का एकलौता भाई था विकास

परिजनों के बताए अनुसार बीती शाम करीब 7 – 8 बजे 20 वर्षीय, विकास उर्फ अकबर पड़ोस में किसी कार्यक्रम में अपने दोस्त नवरत्न सोनी व राहुल सोनी के साथ गया था। परिजनों को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि लड़के की मृत्यु हो गई है और उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि मृतक विकास के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ मोर्चरी के बाहर ही बैठे हुए हैं।

मौके पर कोटपूतली थाना पुलिस मौजूद है और घटना की जानकारी जुटा रही है। सब इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि परिजनों से रिपोर्ट लेकर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है व सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पांच बहनों के इकलौता भाई था मृतक

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक विकास पांच बहनों का इकलौता भाई था व माता- पिता केशवाना एक फैक्ट्री में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। युवक की संदिग्ध मृत्यु परिवार के गले नहीं उतर रही है। मृतक के पिता प्रकाश चंद प्रजापत ने बताया कि ‘ मृतक विकास के शरीर पर चोट के निशान हैं, उसके साथ कुछ अनहोनी तो हुई है। परिवार का सहारा छिन गया है, पुलिस निष्पक्षता से जांच व छानबीन करे तो न्याय मिले।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत
  • पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान
  • बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : श्री श्याम का अन्नकूट प्रसादी महोत्सव आयोजित, मनाई गोपाष्टमी
Next: फायरिंग में बाल- बाल बचा युवक, मौके पर पहुंची थाना पुलिस

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1569806138-1774377539193251419138345088045.jpg
  • Top news

राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.