न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली के सरूण्ड थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निहालपुरा में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने एक युवक को घेर कर उस पर फायरिंग कर दी, इसमें युवक बाल- बाल बच गया। बताया जा रहा है कि दहशत के लिए 3- 4 हवाई फायर भी किए गए। सूचना पर सरूण्ड थाना पुलिस पहुंची है और घटना की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का हो सकता है। प्रथम दृष्टया दो परिवारों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। मौके पर पुलिस जाब्ता मौजूद है साथ ही घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
- पावटा ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुरा में बिजली संकट, विभाग से त्वरित समाधान की मांग
- नौतपा में बारिश से राहत, किसान आहत
- कोटपूतली: बीएसएनएल कार्यालय में कॉपर वायर और प्लेट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में योगा, जुम्बा और साइकिल रैली, फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश
- डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, स्टाइपेंड भी मिलेगा
