न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। सोमवार को लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल द्वारा सेवा सप्ताह ‘पंचानन’ के तहत गांधी जयंती के शुभ अवसर पर तकक्षिला पब्लिक स्कूल (हमजापुर) बहरोड़ में विश्व शांति रैली का आयोजन किया गया।

विश्व शांति रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर माँचल ग्राम तक निकाली गई। शांति रैली के माध्यम से शांति, जागरूकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। विश्व शांति रैली में शामिल स्कूल के विद्यार्थियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन राजकुमार जिंदल तथा कार्यक्रम संयोजक लायन कर्मवीर यादव, क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, लायन महेंद्र शर्मा, लायन संजय यादव सहित सदस्य उपस्थित रहे।
अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें- 9887243320
- 4200 रुपए का भगोना लेकर फरार व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में कैद
- तीन साल पहले पोल लगे, अब तक नहीं जली स्ट्रीट लाइटें
- राहुल गांधी के समर्थन में कोटपूतली में कांग्रेस का प्रदर्शन, काला दिवस मनाकर जताया विरोध
- दो राज्यों की सीमा पर फैला रामेश्वर धाम मंदिर, चढ़ावा चढ़ाने की मनाही
- सेवा ज्योति कलश यात्रा से दिया विकसित भारत का संदेश
