सेवा भारती समिति कोटपूतली ने सुपोषित भारत अभियान के तहत आज टापरी रोड़ स्थित स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण भूषण, जिला मंत्री महेश चंद सैनी, जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख भूर्पंद्र सोनी, नगर मंत्री छाजूराम सैनी ने छात्र-छात्राओं को पोषण संबंधी जानकारियां दी।
उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में स्वस्थ शरीर रखने के लिए किन- किन खान-पान का उपयोग करना चाहिए, हमारा आचार, विचार एवं विहार किस तरह का होना चाहिए। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें संतुलित एवं पौष्टिक आहार का प्रयोग करना चाहिए, शुद्ध एवं अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, प्रदूषण से बचना चाहिए, जीवन में अथिक से अथिक पेड़ लगाने चाहिए जिससे हमारा वायुमंडल शुद्ध रहे, अच्छे आचरण का अनुसरण करके ही एक अच्छे चरित्र का निर्माण होता है, चरित्रवान व्यक्ति का हमेशा सम्मान होता है, व्यक्ति को अपने भोजन में दाल, रोटी, चावल, हरी सब्जी, दही, दूध, सलाद एवं
मौसमी फलों का ही प्रयोग करना चाहिये।
वहीं किशोरी आयाम प्रमुख नीलू गौड़ ने छात्राओं को किशोर अवस्था के अनेक टिप्स बताए।
अपने समाचार हमें व्हाट्सएप करें- 9887242230
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सचिन पायलट के जन्मदिन पर 101 यूनिट रक्त संग्रहित
- पावटा के लाल ने समुद्र की गहराइयों में निभाया राष्ट्रधर्म, 15 साल बाद हुई घर वापसी
- पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नगर निकाय चुनाव से पहले भाबरू पुलिस की कार्रवाई, 18 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त
- पावटा – प्रागपुरा के वार्ड 43 में कांग्रेस प्रत्याशी ईद मोहम्मद उर्फ रिजवान कुरैशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन