News Chakra

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। कस्बे के भगवान श्री परशुराम मंदिर प्रांगण में रविवार को तहसील ब्राह्मण सभा (ब्राह्मण समाज) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवरत्न शर्मा ने की, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए बताया गया कि 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को मंदिर में भगवान का पंचामृत अभिषेक, विशेष पोशाक धारण, भोग, नाम संकीर्तन तथा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही 26 अप्रैल को सायं 4 बजे भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण के साथ निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। शोभायात्रा के पश्चात भजन संध्या एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महामंत्री वी.के. नवल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है, जो विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी।

बैठक में ब्राह्मण समाज के संरक्षक पं. किशोरी लाल शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा, मूलचंद शर्मा, हरिशंकर शर्मा, महेश शर्मा, बृजभूषण शर्मा, अनिल शर्मा, वैद्य नागेंद्र शर्मा, ऋषि भारद्वाज, जगदीश शर्मा, किशनलाल शर्मा, पंकज शर्मा, मनीष शर्मा, मिथिलेश शर्मा, राजेश शर्मा, नरेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, मनोज भारद्वाज, विक्रम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रमेशचंद शर्मा, हरीश शर्मा, रमाकांत शर्मा, संदीप शर्मा, संजय शर्मा, केशव शर्मा, प्रकाश शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Categories:
Avatar photo