मकर संक्रांति: आशीर्वाद हास्पिटल ने किया कम्बल वितरण

न्यूज़ चक्र। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर डॉक्टर सतीश यादव व डॉक्टर पूनम यादव के सानिध्य में आशीर्वाद मेटरनिटी होम, कृष्णा हास्पिटल कोटपूतली द्वारा भौजावास, सरूण्ड और चौकी गोरधनपुरा गांवों में विकलांग, नेत्रहीन दिव्यांग, विधवाओं एवं बड़े बुजुर्गो को कम्बल वितरित किया गया।

मकर संक्रांति: आशीर्वाद हास्पिटल ने किया कम्बल वितरण

प्रबंधक राजेंद्र कसाना ने बताया कि डॉक्टर पूनम यादव की माताजी कमला यादव अध्यापिका ने अपने हाथों से सप्रेम कम्बल भेंट किए। कसाना ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र के साथ ही गांवों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना और झुग्गी झोपड़ियों और जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर कम्बल, भोजन पैकेज एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को स्वेटर वितरण जैसे नेक परमार्थ के कार्य किए जाते रहे हैं।

मकर संक्रांति: आशीर्वाद हास्पिटल ने किया कम्बल वितरण

एमडी लीलाराम यादव ने कहा कि आगे भी आशीर्वाद मेटरनिटी होम कृष्णा हास्पिटल कोटपुतली द्वारा मानव सेवा में समर्पित रहेंगे। इस दौरान बीना शर्मा, पूनम देवी, संजू राजपूत व भावना शर्मा राजविका संस्था का सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान कमला, अनौखी, गायत्री, बिमला, पबिता, मंजू, सुमन, सुरेश, कुलदीप, जगदीश, हनुमान, कविता व बिमला उपस्थित रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।