धर्म हो या राजनीति, सभी का लक्ष्य समाज कल्याण : कसाना

कोटपूतली के ग्राम पूरण नगर में श्री श्री 1008 श्री अर्जन नाथ जी महाराज का पुण्यतिथि समारोह आयोजित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। ग्राम पूरण नगर स्थित शिव आश्रम पर महंत श्री श्री 1008 श्री अर्जन नाथ जी महाराज की तपोस्थली पर उनका पुण्यतिथि समारोह बुधवार को पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस मौके पर आयोजित भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।

धर्म हो या राजनीति, सभी का लक्ष्य समाज कल्याण : कसाना

वहीं मक्खन म्हासी एवं शिम्भू मूसनौता एण्ड पार्टी ने एक से बढकऱ एक धार्मिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कसाना ने कहा कि धर्म हो चाहे राजनीति सभी का लक्ष्य समाज कल्याण है। हम सभी को दीन दुखियों की सेवा में तत्पर रहकर कार्य करना चाहिये।

धर्म हो या राजनीति, सभी का लक्ष्य समाज कल्याण : कसाना

महंत अयोध्या नाथ जी महाराज के सानिध्य में प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, सोहन मुकदम, हजारी मुकदम, बलवीर उप सरपंच, रामपाल, डॉ. सोणेलाल, रामावतार, दयाराम, उमराव मास्टर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।