पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आया।

पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगरपरिषद क्षेत्र के पुतली स्थित एक निजी कार्यालय पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती तथा समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से सार्थक और सकारात्मक चर्चा की।

ममता भूपेश ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध रही है।

इस अवसर पर एडवोकेट कुलदीप बायला, रूप स्वामी, रमेश सैनी (ठेकेदार), राहुल राजपूत, सुनील वर्मा, मक्खन लाल वर्मा, विक्रम यादव, प्रदीप कसाना, सतीश मांडैया, बबलू सिरोहीवाल, देशराज आर्य, गोलू पूतली, सावन मीणा, अरुण मीणा, बाबूलाल आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



