Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

Rajesh Kumar Hadia March 24, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के पावटा उपखंड अंतर्गत प्रागपुरा थाना क्षेत्र के बुचारा गांव में मंगलवार को पैंथर (तेंदुआ) की मौजूदगी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बालाजी क्रेशर के सामने और मुस्कान एम सेंड क्रेशर के पीछे पैंथर बेखौफ अंदाज में टहलता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

हैरानी की बात यह रही कि पैंथर शांत और मंद-मस्ती में घूमता दिख रहा था, वहीं कई ग्रामीण उसे बेहद नजदीक से वीडियो बनाते नजर आए। इस दौरान किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी रही, लेकिन लोगों ने सावधानी बरतने के बजाय लापरवाही दिखाई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

सूचना मिलते ही प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। वन विभाग की टीम भी तत्काल सक्रिय हुई और क्षेत्र को घेराबंदी कर ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयपुर से ट्रेंकुलाइज टीम को मौके पर बुलाया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने खेतों में जाल बिछाकर चारों ओर से घेराबंदी की और पैंथर को काबू में कर लिया। रेस्क्यू के दौरान पैंथर घायल और कमजोर अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए वाहन के माध्यम से पावटा लाया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

हालांकि, पावटा स्थित वनपाल नाका चौकी पहुंचने पर पैंथर मृत पाया गया। बीवीएचओं पावटा डॉ. नवल किशोर पारिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पैंथर करीब 6 माह का नर शावक था। पोस्टमार्टम जांच में प्रथम दृष्टया निमोनिया के लक्षण सामने आए हैं। साथ ही यह भी संभावना जताई गई कि भूख से व्याकुल होकर किसी मृत जानवर को खाने से वह फूड पॉयजनिंग का शिकार हुआ हो।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

डॉ. पारिक ने यह भी बताया कि पैंथर के एक दांत में चोट पाई गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह किसी अन्य जानवर से संघर्ष के दौरान घायल हुआ होगा। उन्होंने कहा कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी सतपाल ढिलान, सहायक वन संरक्षक तरुण प्रकाश यादव, नाका प्रभारी मीर सिंह, सहायक वन अधिकारी रमजान खान, वनरक्षक अशोक सैनी, कैलाश चंद यादव, संतोष कुमार बाकोलिया सहित वन विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई। वहीं पुलिस विभाग की ओर से प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम मय जाप्ता मौके पर मुस्तैद रहे।

मृत पैंथर का पोस्टमार्टम करने के बाद प्रागपुरा पुलिस की उपस्थिति में वनपाल नाका चौकी पावटा में विधिवत दाह संस्कार किया गया। इस दौरान डॉ. पुष्पेंद्र सराधना, वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी गोविंद भारद्वाज, पशुधन निरीक्षक रोहिताश स्वामी, मनीष शर्मा सहित अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसे मामलों में वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा की नील कमल पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने 95% अंक लाकर किया कमाल
Next: राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

Related Stories

image_editor_output_image1108666945-17765357835583852719197409741002.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1108666945-17765357835583852719197409741002.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1513275828-17765317625808251758106682844105.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.