राष्ट्रीय नाई महासभा में संगठन विस्तार के तहत शुक्रवार को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैन सरना के निर्देशन में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सैन ने पावटा कस्बे के युवा समाजसेवी मनीष कुमार सैन को जिला सचिव नियुक्त किया है।

मनीष सैन की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल देखा गया। समाज बंधुओं का मानना है कि युवाओं को संगठनात्मक कार्यों में शामिल करने से समाज में नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
नियुक्ति के उपरांत तहसील अध्यक्ष रविकांत सैन, सैन नवयुवक मंडल सचिव सोहनलाल सैन, अशोक सैन, पंकज सैन सहित अनेक समाजजनों ने बधाई दी और राष्ट्रीय नाई महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मनीष सैन अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और सक्रियता से करेंगे तथा समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।



