Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Mohammed Shami | वर्ल्ड कप में जलवा दिखाने वाले मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार! BCCI ने की सि…
  • SPORTS

Mohammed Shami | वर्ल्ड कप में जलवा दिखाने वाले मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार! BCCI ने की सि…

News Chakra December 13, 2023
Mohammed-Shami-वर्ल्ड-कप-में-जलवा-दिखाने-वाले-मोहम्मद.webp

Mohammed Shami Arjun Award BCCI

मोहम्मद शमी (PCI Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) के लिए वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2023) में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के नाम की सिफारिश की है। इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने हाल में समाप्त हुए वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। भारत (Team India) इस टूर्नामेंट (Tournament) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) से हार गया था।

खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने शमी का नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष आग्रह किया। इससे पहले उनका नाम देश के दूसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं था। शमी ने वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लिए। उन्होंने केवल सात मैच में 24 विकेट हासिल किए थे। पहले चार मैच में बाहर रहने के बाद शमी को जब मौका मिला तो उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया। वह अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में खेल सकते हैं।

Mohammed Shami has been recommended for the Arjuna Award.

– The rise of Shami…!!!! 🫡 pic.twitter.com/BSDqGRt8ZS

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 13, 2023

यह भी पढ़ें

खेल मंत्रालय ने इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार का फैसला करने के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की है। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम खानविलकर इस समिति के प्रमुख होंगे। उनके अलावा हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता, पूर्व मुक्केबाज अखिल कुमार, महिला निशानेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय कोच शुमा शिरूर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुर्गुंडे और पावरलिफ्टर फरमान पाशा भी समिति में शामिल हैं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Nathan Lyon | पर्थ में पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच, लियोन की नजरें 500वें विकेट प…
Next: Usman Khawaja shoes Controversy | ICC ने उस्मान ख्वाजा को गाज़ा के समर्थन वाले जूते पहनने से रोका, खि…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1835225720-1773337029023984158120948075618.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ईंधन व एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image2056169017-17733365472063336753001714468594.jpg
  • Top news

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image1670889614-17733349869456906601426932026753.jpg
  • Top news

पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image-771242118-1773332131476441758201466998990.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.