Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Usman Khawaja shoes Controversy | ICC ने उस्मान ख्वाजा को गाज़ा के समर्थन वाले जूते पहनने से रोका, खि…
  • SPORTS

Usman Khawaja shoes Controversy | ICC ने उस्मान ख्वाजा को गाज़ा के समर्थन वाले जूते पहनने से रोका, खि…

News Chakra December 13, 2023
Usman-Khawaja-shoes-Controversy-ICC-ने-उस्मान-ख्वाजा-को.webp

Usman Khawaja shoes Controversy ICC

उस्मान ख्वाजा (PIC Credit: Social Media)

Loading

पर्थ: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को उन जूतों को पहनने की अनुमति नहीं दी जिस पर उन्होंने जाहिर तौर पर गाजा (Gaza) के संदर्भ में कुछ संदेश लिखे थे।

पाकिस्तानी मूल के इस क्रिकेटर ने मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान जो जूते पहन रखे थे उन पर ‘‘सभी जीवन समान हैं” और ‘‘स्वतंत्रता मानव का अधिकार है” जैसे संदेश लिखे हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार उनकी योजना पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान इन जूतों को पहनने की थी।

All Lives are Equal. Freedom is a Human right. I’m raising my voice for human rights. For a humanitarian appeal. If you see it any other way. That’s on you… pic.twitter.com/8eaPnBfUEb

— Usman Khawaja (@Uz_Khawaja) December 13, 2023

आईसीसी के नियम हालांकि इस तरह की गतिविधियों को अनुमति नहीं देते हैं और बुधवार को इसकी पुष्टि भी कर दी गई कि यह 36 वर्षीय बल्लेबाज इन जूतों को पहनकर मैदान पर नहीं उतरेगा। ख्वाजा ने बाद में कहा कि वह मानव अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने ‘एक्स’ पर जारी वीडियो में कहा,‘‘सभी जीवन एक समान हैं। आजादी मानव का अधिकार है। मैं मानव अधिकार के लिए अपनी आवाज उठा रहा हूं। मेरे जूतों पर जो कुछ लिखा गया था वह राजनीतिक नहीं था। मैं किसी का पक्ष नहीं ले रहा हूं।” ख्वाजा ने कहा,‘‘मेरे लिए मानव जीवन बराबर है। एक यहूदी जीवन एक मुस्लिम जीवन के बराबर है, एक हिंदू जीवन के बराबर है। मैं केवल उन लोगों की बात कर रहा था जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते।”

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट के अनुसार ख्वाजा ने संदेश वाले जूते पहनने के बारे में अपने साथियों को नहीं बताया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस संदर्भ में बुधवार को बयान जारी किया और खिलाड़ियों से आईसीसी के नियमों का पालन करने को कहा। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘‘हम अपने खिलाड़ियों के व्यक्तिगत राय व्यक्त करने के अधिकार का समर्थन करते हैं। लेकिन आईसीसी के ऐसे नियम हैं जो व्यक्तिगत संदेशों के प्रदर्शन पर रोक लगाते हैं, जिसका हम खिलाड़ियों से पालन करने की उम्मीद करते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि ख्वाजा टेस्ट मैच के दौरान इन जूतों को नहीं पहनेगा। कमिंस ने कहा,‘‘मैंने तुरंत ही उससे बात की और उसने कहा कि वह इन्हें नहीं पहनेगा। मुझे लगता है कि जूतों पर जो लिखा था, ‘सभी का जीवन समान है’, मैं इसका समर्थन करता हूं।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Mohammed Shami | वर्ल्ड कप में जलवा दिखाने वाले मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार! BCCI ने की सि…
Next: Usman Khwaja | ICC का ‘मैसेज’ वाले जूते पहनने से मनाही पर ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बांधी…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.