नित्येन्द्र मानव मैड़-कुंडला के चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से नियुक्ति की है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल ने पावटा निवासी नित्येन्द्र मानव को विराटनगर विधानसभा क्षेत्र की मैड़-कुंडला पंचायत समिति का चुनाव सह-प्रभारी बनाया है।

नित्येन्द्र मानव मैड़-कुंडला के चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त
नित्येन्द्र मानव मैड़-कुंडला के चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त

नियुक्ति के बाद नित्येन्द्र मानव क्षेत्र में पार्टी की चुनावी रणनीति और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं और ग्रामीणों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। इसके साथ ही वे मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

नित्येन्द्र मानव मैड़-कुंडला के चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त
नित्येन्द्र मानव मैड़-कुंडला के चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त

भाजपा की ओर से उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पंचायत समिति क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय और चुनाव प्रचार से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखना, पार्टी की बात आमजन तक पहुंचाना और संगठन की गतिविधियों को गति देना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।

Author

Leave a Comment