Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • NZ vs BAN 1st ODI | न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पहले ODI मैच में 44 रन से हराया, यंग के शतक और लाथम …
  • SPORTS

NZ vs BAN 1st ODI | न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पहले ODI मैच में 44 रन से हराया, यंग के शतक और लाथम …

News Chakra December 17, 2023
NZ-vs-BAN-1st-ODI-न्यूजीलैंड-ने-बांग्लादेश-को.webp

Tom Latham And Will Young NZ vs BAn 1st ODI

PIC Credit: X

Loading

डुनेडिन (न्यूजीलैंड): विल यंग (Will Young) के 105 रन और टॉम लाथम (Tom Latham) के 92 रन की मदद से न्यूजीलैंड (New Zealand) ने रविवार को यहां बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ बारिश के कारण 30-30 ओवर के किये गये पहले एक दिवसीय (NZ vs BAn 1st ODI) अंतरराष्ट्रीय मैच में 44 रन से जीत हासिल की।  

यंग और लाथम ने तीसरे विकेट के लिए ऐसे समय में 176 रन की भागीदारी निभायी जब टीम ने अपने दो विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिये थे। यह साझेदारी न्यूजीलैंड की पारी के लिए अहम साबित हुई और टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 239 रन बनाये।  

न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर में विश्व कप में टीम के स्टार रहे रचिन रविंद्र और अनुभवी हेनरी निकोल्स के विकेट खो दिये जो खाता भी नहीं खोल सके। बारिश के कारण डकवर्थ लुईस पद्धति से बांग्लादेश को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य मिला लेकिन मेहमान टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज जोश क्लार्कसन ने पदार्पण में 24 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अलावा एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी ने दो दो विकेट चटकाये।   

यह भी पढ़ें

अनामुल हक ने 39 गेंद में 43 रन और अफीफ हुसैन ने 28 गेंद में 38 रन बनाये जिससे एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अहम क्षणों में विकेट हासिल किये। यंग और लाथम की भागीदारी अहम थी जिसके दौरान दो बार बारिश की बाधा पड़ी जिससे न्यूजीलैंड की पारी के ओवरों को कम करना पड़ा।  

मैच एक घंटा देर से शुरू हुआ था जिससे इसे तब 46-46 ओवर का कर दिया गया था। फिर 13.5 ओवर के बाद आयी बारिश के कारण इसे 40 ओवर का कर दिया गया तब टीम का स्कोर दो विकेट पर 63 रन था। दूसरी बार जब बारिश आयी तक टीम ने 19 ओवर में दो विकेट पर 108 रन बना लिये थे जिससे इसे 30-30 ओवर का कर दिया गया।  

लाथम ने 58 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यंग ने 61 गेंद में पचासा पूरा किया और बारिश के कारण दूसरे ब्रेक के बाद बल्लेबाजी में तेजी दिखायी और लाथम से आगे निकल गये। यंग ने अंतिम ओवर में रन आउट होने से पहले पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाये।  

लाथम ने अपना 24वां वनडे अर्धशतक पूरा किया और पारी के दौरान नौ चौके और तीन छक्के जड़े। लाथम के आउट होने के बाद मार्क चैपमैन ने 11 गेंद दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाये। श्रृंखला का दूसरा मैच बुधवार को नेल्सन में और अंतिम मैच शनिवार को नेपियर में खेला जायेगा। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA 1st ODI | भारत-साउथ अफ्रीका के पहले वनडे में बारिश बनेगी विलन! जानें पिच रिपोर्ट और मौसम क…
Next: BIG BREAKING : फंदे से झूलता मिला महिला का शव पुलिस पहुंची मौके पर

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
image_editor_output_image1991891984-17714204186806972140170587010424.jpg
  • Paota News

विधायक कुलदीप धनखड़ ने 11 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1136774539-17714086858296870248870180933958.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा कस्बे की तीस हजार की आबादी, फिर भी एक ही स्थान पर जलती है होलिका

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1229159039-17714084059201516046360301012991.jpg
  • Top news

पावटा हंस महाविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण, कर्नल एस. चंद्रशेखर ने दिए दिशा-निर्देश

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.