Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • NZ vs BAN | बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 98 रन पर किया ढेर, तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट से रौंदा
  • SPORTS

NZ vs BAN | बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 98 रन पर किया ढेर, तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट से रौंदा

News Chakra December 23, 2023
NZ-vs-BAN-बांग्लादेश-ने-न्यूजीलैंड-को-98-रन.webp

cricket

न्यूजीलैंड 98 रन पर ऑलआउट

Loading

नेपियर: बांग्लादेश (Bangladesh) को शनिवार को यहां तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) को नौ विकेट से हराने के लिए महज 15 ओवर लगे जिससे मेजबान टीम की घरेलू मैदान पर 17 मैचों में चली आ रही जीत की लय टूट गयी। न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से जीत ली।

न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 44 रन और दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड को 31.4 ओवर में महज 98 रन पर समेटने के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने 42 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये और अनामुल हक ने 33 गेंद में 37 रन का योगदान दिया जिससे बांग्लादेश ने 19 प्रयासों में न्यूजीलैंड पर वनडे में पहली जीत हासिल की। बांग्लादेश ने शनिवार को न्यूजीलैंड को दोनों टीमों के बीच हुए वनडे में उसके न्यूनतम स्कोर पर आउट किया। तंजिम हसन साकिब ने 14 रन देकर तीन विकेट और शोरिफुल इस्लाम ने 22 रन देकर तीन विकेट झटके। इस तरह दोनों ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

सौम्य सरकार ने भी 18 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश के खिलाफ 162 रन के पिछले न्यूनतम वनडे स्कोर से कम स्कोर में सिमट गयी। बांग्लादेश के कप्तान शांटो ने टॉस जीतकर मैकलीन पार्क पर गेंदबाजी का फैसला किया जो आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। पिच पर काफी घास थी जिसका शोरिफुल और शाकिब ने पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम चरमरा गया और 70 रन तक उसने छह विकेट गंवा दिये थे।

न्यूजीलैंड के लिए पारी की सबसे बड़ी साझेदारी विल यंग (26 रन) और टॉम लाथम (21 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की रही। इन दोनों के अलावा केवल दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। इसके बाद सरकार ने जोश क्लार्कसन (16 रन), एडम मिल्ने (04) और आदित्य अशोक (10 रन) के विकेट झटके। अंतिम विकेट मुश्फिकुर रहीम (36 रन देकर एक विकेट) के नाम रहा। (एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WFI Row | प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से की मुलाकात, साथ देने का दिलाया भरोसा
Next: Hockey | ओलंपिक क्वालीफायर हॉकी में महिलाऐं करेगी कमाल, मिडफील्डर सलीमा टेटे ने बढ़ाया प्रोत्साहन

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.