Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Hockey | ओलंपिक क्वालीफायर हॉकी में महिलाऐं करेगी कमाल, मिडफील्डर सलीमा टेटे ने बढ़ाया प्रोत्साहन
  • SPORTS

Hockey | ओलंपिक क्वालीफायर हॉकी में महिलाऐं करेगी कमाल, मिडफील्डर सलीमा टेटे ने बढ़ाया प्रोत्साहन

News Chakra December 23, 2023
Hockey-ओलंपिक-क्वालीफायर-हॉकी-में-महिलाऐं-करेगी-कमाल-मिडफील्डर.webp

हॉकी में महिलाऐं करेगी कमाल

हॉकी में महिलाऐं करेगी कमाल

Loading

रांची: शीर्ष भारतीय मिडफील्डर (Midfielder) सलीमा टेटे (Salima Tete) ने शनिवार को कहा कि 13 जनवरी से यहां शुरू होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर(Olympic Qualifier) सिर्फ 2024 पेरिस खेलों के लिए कट हासिल करने के लिए नहीं है बल्कि महिला हॉकी (Hockey) टीम के लिए यह खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का मौका भी है। भारत सहित आठ टीम यहां पेरिस ओलंपिक (Olympic) के लिए दाव पर लगे तीन स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी जिसमें मेजबानों की भिड़ंत शुरूआती दिन अमेरिका (America) से होगी।

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार महिलाऐं

सलीमा टेटे ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘रांची में यह टूर्नामेंट सिर्फ क्वालीफिकेशन के लिए ही नहीं है बल्कि यह उस खेल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और जज्बे को दिखाने का मौका भी होगा जिसे हम पसंद करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, उम्मीद है कि हम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।” भारत को पूल बी में अमेरिका, न्यूजीलैंड और इटली के साथ रखा गया है जबकि पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य की टीम हैं। भारतीय टीम हांगझोउ एशियाई खेलों के दौरान ओलंपिक के लिए स्वत: क्वालीफाई करने का मौका चूक गयी थी और यहां पेरिस के लिए कट हासिल करने का एक और प्रयास करेगी। तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहीं 21 साल की खिलाड़ी ने कहा कि घरेलू मैदान पर दर्शकों के समर्थन से टीम को अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें

 

झारखंड के सिमडेगा जिले की खिलाड़ी सलीमा ने कहा, ‘‘रांची लौटना हमेशा ही घर वापसी जैसा लगता है। इस शहर का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है, जहां हॉकी के प्रति मेरा लगाव बढ़ा और मैंने अपना कौशल निखारा।” उन्होंने कहा, ‘‘दर्शकों का समर्थन और उनकी ऊर्जा शानदार है, उनके उत्साह से मैदान पर हमारा भी उत्साह बढ़ता है। हम मैदान पर दर्शकों के लिए ऐसा पल बनाने का प्रयास करेंगे जो वे संजोकर रखें।” भारतीय टीम ने साल के शुरू में रांची में ही महिलाओं की एशियाई चैम्पियंस ट्राफी हासिल की थी। भारत 14 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलेगा जबकि पूल के अंतिम मैच उसकी भिड़ंत 16 जनवरी को इटली से होगी।  

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: NZ vs BAN | बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 98 रन पर किया ढेर, तीसरे वनडे मैच में 9 विकेट से रौंदा
Next: Hardik Pandya | ‘मुंबई के राजा रोहित शर्मा…’, एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या के सामने रोहित के फैंस ने…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image86685518-17772746802392755617960943728672.jpg
  • Top news

बानसूर में शिक्षक की क्रूरता: कक्षा-7 के छात्र की बेरहमी से पिटाई, हाथ फ्रैक्चर—मामला दर्ज

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image1380087179-17772736297564620939704640798467.jpg
  • Top news

पावटा में मानवता की मिसाल: “परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

Rajesh Kumar Hadia April 27, 2026
image_editor_output_image-1468889794-17771846274065545877008812869151.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 78 साल बाद भी सामाजिक बेड़ियां बरकरार, पुलिस सुरक्षा में निकली दलित दूल्हे की बिंदौरी

Rajesh Kumar Hadia April 26, 2026
image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.