Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026

पनियाला थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुराबास में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां स्कूल से घर लौट रहे 3 वर्षीय मासूम की स्कूल बस के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया और निजी स्कूल वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार कायमपुराबास निवासी लौकित (3) पुत्र बबलू कुमार, जो स्थानीय निजी विद्यालय श्री प्रताप विद्या मंदिर में नर्सरी कक्षा का छात्र था, रोज की तरह स्कूल बस से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे बस बच्चों को छोड़ने गांव पहुंची। इसी दौरान लौकित बस से उतरकर सड़क पार कर अपने घर की ओर जाने लगा, जो सड़क के दूसरी तरफ स्थित है। तभी अचानक वह बस के आगे वाले पहिये की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में अन्य बच्चे भी सवार थे। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

मृतक बालक का पिता बबलू कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मासूम की ताई ने बिलखते हुए बताया कि वह रोज बच्चे को स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी, लेकिन आज उसकी आंखों के सामने ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता गहरे सदमे में हैं।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं और हादसे को लेकर दुख के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क एवं तहसीलदार रामधन गुर्जर भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आ पाया है, क्योंकि संचालक का फोन बंद बताया जा रहा है।

यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर स्कूल बसों के संचालन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी और लापरवाही की गंभीर तस्वीर सामने लाता है, जिस पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1038705063-1775145172553535747297689239674.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.