Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • PAK vs AUS Test Series | ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल हुए तीन नए चेहरे, शान मसूद …
  • SPORTS

PAK vs AUS Test Series | ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल हुए तीन नए चेहरे, शान मसूद …

News Chakra November 20, 2023
PAK-vs-AUS-Test-Series-ऑस्ट्रेलिया-दौरे-के-लिए.webp

Khurram Shahzad, Saim Ayub and Aamir Jamal PAK vs AUS test Series

खुर्रम शहजाद, सईम अयूब और आमिर जमाल

Loading

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने दिसंबर में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीन टेस्ट (PAK vs AUS Test Series) के दौरे के लिए सईम अयूब (Saim Ayub), आमिर जमाल (Aamir Jamal) और खुर्रम शहजाद (Khurram Shahzad) के रूप में तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) अब तक कंधे की चोट से नहीं उबर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सदस्यीय टीम की अगुआई शान मसूद (Shan Masood) करेंगे।

नए मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मीर हमजा को दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में वापसी का मौका दिया है जबकि विश्व कप टीम में शामिल नौ खिलाड़ियों को दौरे के लिए चुना गया है। पाकिस्तान तीन टेस्ट की श्रृंखला के बाद न्यूजीलैंड में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेलेगा लेकिन वहाब ने सोमवार को सिर्फ टेस्ट टीम का चयन किया।

यह भी पढ़ें

अयूब ने पाकिस्तान ने लिए आठ टी20 अंतररष्ट्रीय जबकि आमिर जमाल ने चार टी20 मुकाबले खेले हैं। खुर्रम को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप टीम में शामिल बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद वसीम जूनियर को दौरे के लिए टीम में जगह मिली है।

टीम रावलपिंडी में 23 से 28 नवंबर तक ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेगी और फिर लाहौर से 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। पहला टेस्ट पर्थ में 14 दिसंबर से खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से होगा। तीसरा और अंतिम टेस्ट सिडनी में तीन जनवरी से होगा।

टीम इस प्रकार है:

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Tim Paine on Cummins | टिम पेन ने जमकर की पैट कमिंस की कप्तानी की तारीफ, कहा- नहीं लिया एक भी गलत फै…
Next: Kohli And Bunty Sajdeh | विश्व कप में मिली हार के बाद विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साले से किया ‘रि…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1088310220-1773245425292751494278766957670.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.