Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Pankaj Advani | पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब किया अपने …
  • SPORTS

Pankaj Advani | पंकज आडवाणी ने रचा इतिहास, 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब किया अपने …

News Chakra November 21, 2023
Pankaj-Advani-पंकज-आडवाणी-ने-रचा-इतिहास-26वीं-बार.webp

Pankaj Advani won the World Billiards Championship title for the 26th time.

पंकज आडवाणी (PIC Credit:X)

Loading

दोहा: भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी (Pankaj Advani) ने मंगलवार को यहां फाइनल में हमवतन सौरव कोठारी को हराकर 26वीं बार आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप (IBSF World Billiards Championships) का खिताब जीत लिया। शुरुआती घंटे में 26-180 से पिछड़ने के बाद आडवाणी ने कुआलालंपुर में पिछले साल के खिताबी मुकाबले की पुनरावृति में 2018 के विश्व चैंपियन कोठारी को 1000–416 से हराया।

कोठारी शुरुआती बढ़त बनाने के बाद मजबूत स्थिति में थे लेकिन कुछ मौकों पर उन्होंने आसान गल्तियां करके आडवाणी को वापसी करने का मौका दिया। आडवाणी ने इसके बाद 150 से अधिक अंक के कुछ ब्रेक के साथ अपनी स्थिति मजबूत की जबकि कोठारी मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। आडवाणी ने एक बार मैच का सर्वोच्च 214 अंक का ब्रेक भी बनाया जिसके बाद उन्हें जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

IBSF World Billiards Champion (Long Format) 🏆😊
This is for us India 🇮🇳🙏🏻 pic.twitter.com/kLEdRPpnnq

— Pankaj Advani (@PankajAdvani247) November 21, 2023

वापसी करने के बाद आडवाणी ने मैच में अधिकांश समय 250 अंक के आसपास की बढ़त बनाए रखी। कोठारी ने इस बीच 99 के ब्रेक से आडवाणी की बढ़त को 150 रन तक सीमित किया। बेंगलुरू के आडवाणी ने हालांकि इसके बाद 199 के अटूट ब्रेक के साथ 1000 अंक के आंकड़े को छूकर जीत दर्ज की। आडवाणी ने जीत के बाद कहा, ‘‘मैं पहले भी जीत चुका हूं इसलिए मुझे इस अहसास के बारे में पता है लेकिन वर्ष दर वर्ष कई बार इसे जीतना कौशल, शरीर और दिमाग पर की गई घंटों की कड़ी मेहनत को सही साबित करता है।”

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए निरंतरता सफलता की कुंजी है और देश के लिए विश्व खिताब जीतने को लेकर मैं सबसे अधिक प्रेरित होता हूं।” आडवाणी अब विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन के अगले टूर्नामेंट में खेलेंगे जो छोटे प्रारूप (150 अप) में होगा। कोठारी ने शुरुआती बढ़त गंवाने के लिए थकान को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सेमीफाइनल मुकाबला लगभग पांच घंटे चला और मुझे एक घंटे से कुछ अधिक के ब्रेक के बाद फाइनल खेलना पड़ा। मुझे लगता कि यह थकान के कारण हुआ।” आडवाणी ने इससे पहले सेमीफाइनल में हमवतन भारतीय रूपेश शाह को 900-273 से हराया था। कोठारी ने सेमीफाइनल में ध्रुव सितवाला को 900-756 से शिकस्त दी थी। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC New Rules | ICC के 2 बड़े फैसले; 60 सेकंड में पलटेगा मैच, महिला अंपायरों के लिए भी खास नियम
Next: ICC Ban Transgenders | महिलाओं के लिए फिक्स हुई ‘जेंडर एलिजिबिलिटी’, ट्रांसजेंडर्स नहीं खेल पाएंगे व…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.