Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Paris Olympics | भारतीय महिला फुटबॉल टीम का पेरिस ओलंपिक में पहुंचने का टूटा सपना, वियतनाम से मिली 1…
  • SPORTS

Paris Olympics | भारतीय महिला फुटबॉल टीम का पेरिस ओलंपिक में पहुंचने का टूटा सपना, वियतनाम से मिली 1…

News Chakra October 29, 2023
Paris-Olympics-भारतीय-महिला-फुटबॉल-टीम-का-पेरिस-ओलंपिक.webp

Indian women's football team's dream of Paris Olympics shattered with defeat from Vietnam

PIC Credit:
Indian Football Team
(X)

ताशकंद: भारतीय महिला फुटबॉल टीम (Indian Women Football Team) का पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) का सपना रविवार को यहां एएफसी क्वालीफायर टूर्नामेंट के दूसरे दौर के ग्रुप सी मैच में वियतनाम से 1-3 से हारने के बाद टूट गया। भारत अपने पहले मैच में पूर्व विश्व चैम्पियन जापान से 0-7 से हार गया था। लगातार दूसरे मैच में हार के साथ भारत एक मैच बाकी रहते 2024 ओलंपिक की दौड़ से बाहर हो गया है।

तीनों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के साथ दूसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम तीसरे और आखिरी दौर के लिए जगह पक्की करेगी। वियतनाम के लिए हुयेन न्हू (चौथे मिनट), ट्रान ती है लिन्ह (22वें) और फाम है येन (73वें मिनट) ने गोल किया, जबकि संध्या रंगनाथन ने 80वें मिनट में भारत के लिए गोल किया। मैच के चारों गोल हेडर से हुए। अपने पूरे करियर के दौरान भारत के लिए स्टार स्ट्राइकर रही बाला देवी को कोच थॉमस डेनेरबी ने मध्य पंक्ति में तैनात किया। अग्रिम पंक्ति की जिम्मेदारी सौम्या गुगुलोथ और अंजू तमांग को दी गयी।

Not the result we were looking for 😞#INDVIE ⚔️ #Paris2024 🏅 #BlueTigresses 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/pfSfV2xhT1

— Indian Football Team (@IndianFootball) October 29, 2023

वियतनाम के खिलाफ इस प्रयोग का हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ। वियतनाम ने शुरुआती पल से भारतीय रक्षा पंक्ति पर हमलों की झड़ी लगा दी। कप्तान न्हू ने चौथे मिनट में आशालता देवी और संजू के बीच गफलत का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया। वियतनाम ने 22वें मिनट में फिर से मौका बनाया। डोंग थी वान क्रॉस की बायीं ओर से आयी क्रॉस को लिन्ह ने हेडर से गोल में बदल दिया। भारत ने जवाबी हमला किया टीम के लिए बाला देवी करीब से गोल करने से चूक गयी।

यह भी पढ़ें

संजू के क्रॉस पर उनका किक गोल पोस्ट के बाहर से निकल गया। मैच के 73वें मिनट में येन भारतीय खिलाड़ी से बचते हुए बॉक्स में पहुंची और हेडर की मदद से गोल कर वियतनाम को 3-0 से आगे करने में सफल रही। इसके सात मिनट बार संध्या ने रितु रानी की फ्री किक पर भारत के लिए सांत्वना गोल दागा। भारतीय टीम अगले मैच में बुधवार को मेजबान उज्बेकिस्तान का सामना करेगी। (एजेंसी)

PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rohit Sharma World Cup 2023 | विश्व कप में रोहित शर्मा का बोलबाला, इस मामले में की विराट कोहली की बर…
Next: AFG vs SL LIVE World Cup 2023 | अफगानिस्तान और श्रीलंका का पुणे में आमना-सामना, जल्द होगा टॉस

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1734444940-1774897229073256159970614527908.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईजी राहुल प्रकाश का आकस्मिक दौरा, “ऑपरेशन एंटी वेनम” को तेज करने के निर्देश

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-365795963-17748948883713601075696938682989.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सामूहिक राष्ट्रगान, ‘वंदे मातरम्’ से गुंजायमान हुआ वातावरण

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image1612865283-17748931821004746758327633932137.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-143350671-17748903280115194788415717547545.jpg
  • Top news

पावटा मंडल में दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.