न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। आगामी 16 सितम्बर को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत कोटपूतली में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर क्षेत्र में प्रचार- प्रसार के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना द्वारा रविवार को प्रचार रथ रवाना किया गया।

कसाना ने बताया कि उक्त रथ क्षेत्र के विभिन्न गाँव व ढ़ाणियों समेत कस्बे के वार्डो में जाकर आमजन को कांग्रेस सरकार की विफलताओं से अवगत करवाते हुए परिवर्तन संकल्प यात्रा की विशाल जनसभा में आमंत्रित करेगा। साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार भी करेगा।
- पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने किया साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित
- करंट लगने से पोल से नीचे गिरा बंदर, उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार
- उपजिला अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में 81.88 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल