Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • PM Modi India Dressing Room | ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी …
  • SPORTS

PM Modi India Dressing Room | ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी …

News Chakra November 20, 2023
PM-Modi-India-Dressing-Room-ऑस्ट्रेलिया-से-फाइनल-में.webp

PM Modi Team India Dressing room Ravindra Jadeja

पीएम मोदी और रविंद्र जडेजा (PIC Credit: X)

Loading

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप (World Cup 2023 Final) के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। जिसके बाद टीम इंडिया (Team India) के खिलाडियों के साथ ही पूरा देश भी उदास हो गया। जीत के इतने करीब आकर भारत का फाइनल मुकाबले में यूं हार जाना हर किसी के दिल को बुरा लगा है। ऐसे में मुकाबले के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग (Team India Dressing Room) रूम में खिलाड़ियों से मुलाकात की। 

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में वह टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तस्वीर में मोहम्मद शमी और पीछे की ओर शुभमन गिल भी नज़र आ रहे हैं। पीएम मोदी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। 

Prime Minister Narendra Modi visited the Indian dressing room after the loss in the World Cup final. pic.twitter.com/dFzDqr5v9F

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 20, 2023

भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इसके लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा- ‘हमारा टूर्नामेंट बहुत अच्छा था लेकिन कल हम हार गए। हम सभी दुखी हैं लेकिन हमारे लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी कल ड्रेसिंग रूम में आए, उनका दौरा विशेष और बहुत प्रेरणादायक था।’ 

We had a great tournament but we ended up short yesterday. We are all heartbroken but the support of our people is keeping us going. PM @narendramodi’s visit to the dressing room yesterday was special and very motivating. pic.twitter.com/q0la2X5wfU

— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) November 20, 2023

बता दें कि, फाइनल मुकाबला देखने के लिए खुद पीएम मोदी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद थे। इसके अलावा कई हस्तियां भी फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए बधाई भी दी थी। 

यह भी पढ़ें

ज्ञात हो कि, रविवार 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, इस दौरान टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पहली बार ऑल आउट भी हुई। विराट कोहली और केएल राहुल ने फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। लेकिन जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 241 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप जीता है।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Team India | अब युवा खिलाड़ियों के कंधों पर भारतीय क्रिकेट की विरासत, रॉबिन उथप्पा ने बताया कौन होगा…
Next: राजस्थान में ‘मजबूत’ नहीं ‘मजबूर’ सरकार चाहिए- चंद्रशेखर

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.