Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रागपुरा का पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय का शानदार रिजल्ट, एसडीएम ने  स्टाफ की सराहना की
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रागपुरा का पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय का शानदार रिजल्ट, एसडीएम ने  स्टाफ की सराहना की

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रागपुरा का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परिणाम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी उपलब्धि के चलते पावटा उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा एवं सीबीईओ धर्मवीर जिंदोलिया विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रागपुरा का पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय का शानदार रिजल्ट, एसडीएम ने  स्टाफ की सराहना की

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने विद्यालय के पंजीयन रजिस्टर की जांच कर विद्यार्थियों के नामांकन और परीक्षा परिणाम का अवलोकन किया। सभी विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए विद्यालय स्टाफ व प्राचार्य की सराहना की। उन्होंने कहा, “विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट है। यहां की साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और दीवारों पर लगे महापुरुषों एवं देशभक्ति के प्रेरणादायक चित्र देखकर मैं स्वयं भी अपने बच्चों का प्रवेश इसी विद्यालय में कराने की इच्छा रखती हूं।”

विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया ने बताया कि देवेंद्र सैनी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राशि कुमावत ने 90.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं गुंजन जांगिड़ ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। सभी विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना हमारे लिए गर्व की बात है।”

व्याख्याता मालाराम यादव, धोलाराम यादव एवं प्रकाश चंद गुर्जर ने कहा, “आज सरकारी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यहां योग्य शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।”

इस अवसर पर श्रीमती धन्नी यादव, सुनील कुमारी यादव, रजनी बाला योगी, सुशीला मीणा, संजिता देवी, पुष्पा वर्मा, शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र कुमार जाट, रामजीलाल गुर्जर, निखिल कुमार गुप्ता, अरुण कुमार मीणा, अरविंद कुमार शर्मा, रामजीलाल योगी, गोविंद सिंह शेखावत सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जा रहा है, जिससे अभिभावकों का रुझान सरकारी विद्यालयों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर
Next: पावटा अंबेडकर छात्रावास में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Related Stories

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.