Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर
  • Top news

बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर

Rajesh Kumar Hadia March 29, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के बानसूर क्षेत्र के बहरामकाबास में एक ठेकेदार द्वारा दो लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी, लेकिन बाद में जांच में लूट की घटना पूरी तरह झूठी निकली।

बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर

जानकारी के अनुसार, यह मामला एनिकट निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार और वहां काम कर रहे युवक बिल्लू के बीच घटिया सामग्री को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ है। विवाद के बाद ठेकेदार ने पुलिस को झूठी लूट की सूचना दे दी, जिससे अनावश्यक रूप से पुलिस संसाधनों का उपयोग हुआ।

मामले के दौरान पुलिस उप निरीक्षक कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और बिल्लू नामक युवक से फोन पर कथित रूप से अभद्र भाषा में बातचीत की। इस बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

बहरामकाबास पुलिस के अनुसार, फिलहाल झूठी सूचना देने वाले ठेकेदार और विवाद में शामिल युवक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बानसूर डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसआई कृष्ण कुमार को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच जारी है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस की छवि और आमजन के विश्वास के लिए चुनौती के रूप में देखी जा रही है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रागपुरा का पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय का शानदार रिजल्ट, एसडीएम ने  स्टाफ की सराहना की

Related Stories

image_editor_output_image1108666945-17765357835583852719197409741002.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1108666945-17765357835583852719197409741002.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1513275828-17765317625808251758106682844105.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.