

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार आज भारतीय कुश्ती संघ विवाद (WFI Crisis) के बीच कांग्रेस सांसद नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) झज्जर जिले के छारा गांव में वीरेंद्र आर्य अखाड़े पहुंचे। इना ही नहीं आह उन्होंने यहां बजरंग पूनिया समेत पहलवानों से बातचीत की। वहीँ आज अखाड़ा पहुंचे राहुल का पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने पहलवानों के साथ बातचीत कर उनके खेल के बारे में जानकारी भी ली।
#WATCH | Haryana: Congress MP Rahul Gandhi reaches Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district and interacts with wrestlers including Bajrang Poonia. pic.twitter.com/j9ItihwVvP
— ANI (@ANI) December 27, 2023
जानकारी दें कि, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहां अब भी महिला पहलवान अड़ी हुई हैं। वहीं, बृजभूषण के करीबी संजय सिंह बबलू को फेडरेशन का नया अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का भी निर्णय लिया है। इतना ही नहीं इसके बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री PM मोदी के आवास के सामने छोड़ दिया। विनेश फोगाट ने भी अपना अर्जुन अवार्ड और मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार लौटा दिया है।
#WATCH | Haryana: Congress MP Rahul Gandhi leaves from Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district after interacting with wrestlers including Bajrang Poonia and others. pic.twitter.com/Amx713pfeG
— ANI (@ANI) December 27, 2023
राहुल ने लिया बाजरे की रोटी का लुत्फ
वहीँ आज कांग्रेस नेता ने पहलवानों के साथ सर्दी के मौसम में बाजरे की रोटी का लुत्फ भी उठाया। साथ ही उनके साथ एक्सरसाइज और कुश्ती के मैदान में भी अपना हाथ आजमाया। राहुल गांधी के आने पर पदक विजेता बजरंग पूनिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने कुश्ती के दाव पेंच सीखे, अखाड़े में कुश्ती की और खेल के बारे में भी जानकारी भी ली।
#WATCH | Haryana: On Congress MP Rahul Gandhi visits Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district, Wrestler Bajrang Poonia says, “He came to see our wrestling routine…He did wrestling…He came to see the day-to-day activities of a wrestler.” pic.twitter.com/vh0aP921I3
— ANI (@ANI) December 27, 2023
विनेश फोगाट ने लौटाया पदक
दरअसल साक्षी मलिक के संन्यास और बजरंग के पद्मश्री लौटाने के बाद अब एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने बीते मंगलवार को अपने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड को वापस कर दिया। वीरेंद्र सिंह के पद्मश्री लौटाने के बाद विनेश अवॉर्ड वापस करने वाली अब तीसरी पहलवान हैं। बात दें कि विनेश ने यह कदम भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में उठाया है।
#WATCH | Haryana: On Congress MP Rahul Gandhi visits Virender Arya Akhara in Chhara village of Jhajjar district, Wrestling Coach Virendra Arya says, “Nobody told us that he’s coming. We were practicing here and he came all of a sudden…He reached here around 6:15 am…He did… pic.twitter.com/j0eLrEz1zX
— ANI (@ANI) December 27, 2023
तदर्थ समिति अब तक नहीं हुई गठित
हालांकि खेल मंत्रालय ने साक्षी मलिक, बजरंग और विनेश के विरोध के बाद बीते 21 दिसंबर को चुने गए कुश्ती महासंघ को निलंबित कर उसके रोजाना के कार्यों पर रोक लगा दी थी। वहीं मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से महासंघ का कार्य देखने के लिए तदर्थ समिति गठित करने का भी आग्रह किया था। हालांकि अभी तक ऐसे कोई भी समिति गठित नहीं की गई है।
PC : enavabharat
News Chakra
Discover more from News Chakra
Subscribe to get the latest posts sent to your email.