Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Rohit Equal To Tendulkar | 30 से ज्यादा उम्र में रोहित का ‘धाकड़’ अंदाज, ‘इस’ मामले में की सचिन की ब…
  • SPORTS

Rohit Equal To Tendulkar | 30 से ज्यादा उम्र में रोहित का ‘धाकड़’ अंदाज, ‘इस’ मामले में की सचिन की ब…

News Chakra March 8, 2024
Rohit-Equal-To-Tendulkar-30-से-ज्यादा-उम्र-में.webp

Rohit Sharma equaled Sachin Tendulkar in scoring a century after the age of 30.

रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला (Dharamshala) में खेली जा रही पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच (IND vs ENG 5th Test) में टीम इंडिया (Team India) लीड कर रही है। इस मुकाबले में भले ही इंग्लैंड (England) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह इस मौके को कुछ खास भुना नहीं पाए। इस मैच में भारत की शुरुआत काफी शानदार हुई। जबकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 30 से ज़्यादा की उम्र में शतक जड़कर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बराबरी कर ली है। 

दरअसल, धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। उनका यह शतक टीम इंडिया को मजबूती की तरफ लेकर गया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। वह 30 या उससे ज़्यादा की उम्र में सबसे ज़्यादा शतक जड़ने के मामले में तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने 35 बार यह कमाल किया है। 

Rohit Sharma completes 400 runs in this Test series.

– The Hitman leading from the front. pic.twitter.com/cl36tUR9bX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2024

30 साल की उम्र के बाद किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक शतक:

  • रोहित शर्मा- 35*.
  • सचिन तेंदुलकर- 35.

जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जहां टीम की शुरुआत तो काफी अच्छी रही, लेकिन बाद में कुलदीप यादव अंग्रेजों के लिए विलेन बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को वापस पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उनके बाद अपना 100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने भी चार विकेट झटके। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 218 रन बना पाई। 

जिसके बाद भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल में टीम इंडिया को काफी बेहतरीन शुरुआत दी। जायसवाल शानदार अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। उसके बाद क्रीज पर आए शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ बड़ी साझेदारी करते हुए लंबी पारी खेली। रोहित शर्मा 162 गेंद पर 103 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के जड़े। जबकि गिल 150 गेंद 110 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे, जहां उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े। फिलहाल क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत जीत चुका है। टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त हासिल कर लिया है। ऐसे में धमर्शाला टेस्ट में भारत जीत का चौका लगाने की पूरी कोशिश करेगा। जबकि इंग्लैंड भी जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगा। हालांकि, अब तक देखें तो टीम इंडिया इस मुकाबले में मजबूत दिखाई दे रही है।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan News: सुधार गृह से भागे बाल अपचारियों ने की स्क्रैप व्यापारी की हत्या, पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
Next: Devdutt Padikkal | टेस्ट डेब्यू पर देवदत्त पडिक्कल की धाकड़ बल्लेबाजी, छक्का मारकर जड़ा अर्धशतक- देख…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.