Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • सचिन पायलट का अपनी ही सरकार पर प्रहार, 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर करेंगे अनशन
  • Rajasthan News
  • Jaipur

सचिन पायलट का अपनी ही सरकार पर प्रहार, 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर करेंगे अनशन

News Chakra April 9, 2023
सचिन पायलट का अपनी ही सरकार पर प्रहार, 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर करेंगे अनशन

सचिन पायलट ने कहा “जनता से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरने से वे काफी आहत हैं, ‘भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण’!

न्यूज़ चक्र। सचिन पायलट के एक बयान ने राजस्थान सरकार के गृह कलेश को फिर उजागर कर दिया है। सचिन पायलट ने रविवार 9 अप्रैल को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत की . इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत की सरकार पर कई सवाल खड़े किए. पायलट ने कहा कि “पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के दौरान हजारों करोड़ रुपए के घोटाले (Corruption) हुए थे. उस दौरान हमारी सरकार ने जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हम वसुंधरा राजे सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. अब हम साढ़े 4 साल से सरकार में है लेकिन हमारी सरकार ने पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार पर कोई एक्शन नहीं लिया है.”

गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर गहलोत सरकार अलग- अलग रणनीतियां बनाते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन प्रदेश में अभी तक आपसी गृह कलेश शांत नहीं हुआ है। जिसकी वजह से सीएम गहलोत की सारी रणनीतियों पर पानी फिर सकता है। एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी व सरकार पर सवाल खड़े करते हुए सीएम गहलोत पर निशाना साधा है।

सचिन पायलट ने कहा- ‘भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण’

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, जब बीजेपी सरकार में थी तब प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर था। उस समय में हम विपक्ष में थे। तब मैंने, सीएम गहलोत और तमाम अन्य नेताओं ने जनता से वादा किया था कि वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। आज हमें सत्ता में चार साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Download YouTube Studio, YouTube channel will start running

पायलट ने कहा कि “हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। अगर कथनी और करनी में अंतर होगा तो जनता को लगेगा कि ऊपरी लेवल पर कोई मिलीभगत हुई है”।

सचिन पायलट ने बताया कि उन्होंने करीब सवा साल पहले सीएम गहलोत को पत्र लिखा था जिसमें बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी। उसके बाद उन्होंने 2 नवंबर 2022 को सीएम फिर से चिट्ठी लिखी और आग्रह किया कि पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार पर हम सब कांग्रेस के नेताओं ने कई आरोप लगाए थे। जनता ने हमारी बातों पर विश्वास किया था। तभी हम 21 सीटों से बढ़कर 101 सीटों तक पहुंच पाए। ऐसे में अब हमें जनता से किए गए वादे के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। पायलट ने कहा कि इस चिट्ठी का भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अब गहलोत सरकार के खिलाफ धरने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि “जनता से किए गए वादों पर खरा नहीं उतरने से वे काफी आहत हैं। इसी वजह से 11 अप्रैल को जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठेंगे।”

  • पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत
  • पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा
  • राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूल फ़ील्ड बचाने के लिए 39 दिन से धरने पर बैठे है शुक्लावास के ग्रामीण !
Next: सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर की तारीख की घोषणा की

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
image_editor_output_image-709958312-17675229098867838469147322293304.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

डिस्कॉम चेयरमैन : कर्मचारियों के बीच पहुंची, सवाल- जवाब में हुआ मंथन

Vikas Verma January 4, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.