Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • HEALTH CARE
  • बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
  • HEALTH CARE

बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन, झुर्रियों और स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

News Chakra March 12, 2023
30 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन,

न्यूज़ चक्र। बढ़ती उम्र के साथ- साथ शरीर और त्वचा में कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं। बढ़ती उम्र के साथ ही त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप अपनी स्किन को पहले जैसा बना सकते हैं।

बढ़ती उम्र के साथ अक्सर खूबसूरती भी खोने लगती है। स्किन में ढीलापन, झुर्रियां और कसाव कम होने लगता है। इसलिए 30 साल के आसपास होने के बाद स्किन की विशेष देखभाल की जाने की जरूरत होती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपकी त्वचा में फिर से कसाव आने लगेगा। साथ ही इन उपायों की मदद से स्किन रिलेटेड तमाम समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएगा ढीलापन

बादाम का तेल

आप सभी जानते हैं कि बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसी तरह यह स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होता है। अगर आप भी 30 के आसपास अपनी स्किन को टाइट बनाए रखना चाहते हैं तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोने से पहले बादाम का तेल इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में कसाव आता है। बता दें कि बादाम के तेल में इमोलिएंट पाया जाता है। जो मृत कोशिकाओं को फिर से जीवित करने का काम करता है। इसके अलावा इस तेल के इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग और स्किन टोन भी पहले से बेहतर होती है।

नारियल का तेल

बादाम के तेल की तरह ही नारियल का तेल भी कई सारे पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। सोने से पहले या नहाने से पहले नारियल के तेल से फेस मसाज करना चाहिए। नारियल के तेल में कोलेजन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे ढीली हुई स्किन में फिर से कसाव लाने में मददगार साबित होता है।

टमाटर का इस्तेमाल

टमाटर खाने के अलावा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। स्किन में कसाव लाने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप टमाटर के रस को चेहरे पर रोजाना लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा का कालापन दूर करने के साथ ही स्किन को भी टाइट करता है। बता दें कि टमाटर के इस्तेमाल से झुर्रियां भी दूर होने लगती हैं।

दही का फेस मास्क

शरीर को ठंडा बनाए रखने में दही कारगर होता है। इसके अलावा यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में सहायक होता है। बता दें कि दही के नियमित इस्तेमाल से झुर्रियों की समस्या दूर होती है।दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। यह लैक्टिक एसिड डेड स्किन को निकालने का काम करता है। साथ ही यह स्किन पोर्स में कसाव लेकर आता है। अगर आप सप्ताह में तीन दिन दही के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए दही में गुलाब जल और नींबू का रस मिलकार फेस पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से फेस साफ कर लें।

हेल्दी डाइट

बाहर का खानपान का सीधा असर आपके शरीर के साथ ही आपके चेहरे पर भी साफ नजर आता है। जंक फूड आदि खाने से स्किन ढीली पड़ने लगती है। अगर आप भी स्किन में टाइटनेस पाना चाहते हैं तो रोजाना की डाइट में एवोकाडो, एप्पल, केला और सब्जियों में पालक, बथुआ, मेथी आदी को शामिल कर सकते हैं। वहीं गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में जूस भी शामिल करना चाहिए। इस चीजों के इस्तेमाल से स्किन में कसाव आता है।

इसी तरह के अन्य समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

अपडेट व ब्रेकिंग समाचारों के लिए क्लिक करें – News Chakra

  • पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान
  • पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक
  • राजस्थान – जयपुर में 16 फरवरी से शराब दुकानें अनिश्चितकालीन बंद, समय बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रात 1:30 बजे तक चली कुम्हार समाज की परगना बैठक, आंदोलन तेज करने के लिए बनाई रणनीति
Next: अध्यक्ष पद पर ‘महाभारत’, याद आई ‘गांधारी’

Related Stories

मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !
  • HEALTH CARE
  • National

मोटा अनाज : होली पर खायें हैल्दी फूड्स, तो जमेगा रंग !

News Chakra March 7, 2023 0
होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता
  • HEALTH CARE

होली के रंगों का बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, इन बातों को रखें खास ध्यान

News Chakra March 7, 2023 0
  • HEALTH CARE
  • Top news

Pasta harmful For Health | पास्ता खाने से हो सकते हैं ये गंभीर हेल्थ प्रोब्लम्स, ज़रूर जानें

News Chakra February 4, 2023 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image1505028424-17710860146787179504239775337433.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड क्षेत्र के प्रागपुरा थाने में त्योहारों से पहले पुलिस-प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.