
![]()
सीकर के हर्ष पर्वत इलाके पर सुबह छाए बादल।
News Chakra. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद भी सीकर में बारिश का दौर जारी है। सीकर जिले के फतेहपुर सहित कई इलाकों में बीती रात से आज सुबह करीब 8 बजे तक बूंदाबांदी हुई। वहीं आज सीकर के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में कल बारिश के आसार हैं।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो उत्तर भारत में आज से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन और चार अप्रैल को जयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने 3 अप्रैल को सीकर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 4 अप्रैल को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है फिर भी बारिश होने के आसार हैं। फिर 5 अप्रैल से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। [ख़बर सौर्स – दैनिक भास्कर ]
- पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन
- कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत
- पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा
- राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक






