![]()
सीकर के हर्ष पर्वत इलाके पर सुबह छाए बादल।
News Chakra. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद भी सीकर में बारिश का दौर जारी है। सीकर जिले के फतेहपुर सहित कई इलाकों में बीती रात से आज सुबह करीब 8 बजे तक बूंदाबांदी हुई। वहीं आज सीकर के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में कल बारिश के आसार हैं।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो उत्तर भारत में आज से एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन और चार अप्रैल को जयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र ने 3 अप्रैल को सीकर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि 4 अप्रैल को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है फिर भी बारिश होने के आसार हैं। फिर 5 अप्रैल से मौसम शुष्क होना शुरू होगा। [ख़बर सौर्स – दैनिक भास्कर ]
- पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, घर-घर पहुंच रहे सरपंच प्रत्याशी; वादों से मतदाताओं को साधने की कोशिश
- राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव
- सीओ का पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आईपीएस एम.एन. भरत
- प्रागपुरा रामलीला में विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन
- मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित
