जिला कोटपूतली: ग्राम पंचायतों में गुरुवार से लगेंगे विशेष शिविर

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आगामी गुरुवार से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कोटपूतली के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) बृजेश कुमार ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों के तहत 27 फरवरी से 1 मार्च तक कई ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

शिविरों का आयोजन तहसीलवार विभिन्न स्थानों पर होगा: 
कोटपूतली तहसील – गोरधनपुरा, पवाना अहीर, कुजोता, देवता, बनार, कंवरपुरा 
बानसूर तहसील – बाबरिया, बुटेरी, कल्याणपुरा, भूपसेड़ा, गूंता, माजरा अहीर 
बहरोड़ तहसील– गादोज, बूढ़वाल, शेरपुर, रिवाली, पहाड़ी, तसींग 
पावटा तहसील – भोनावास, पांछूडाला, दांतिल, खेलना, लाडा का बास, बडनग़र 
नीमराना तहसील – कायसा, अकलीमपुर, गुगलकोटा, डूमरोली, श्रीपानी, कोलिला जोगा 
नारायणपुर तहसील – बासदयाल, खरखड़ी कलां, अजबपुरा, विजयपुरा, नीमुचाना, नयावास 
विराटनगर तहसील – बागावास अहिरान, छीतोली, नौरंगपुरा, भामोद, किशनपुरा, पापडा 
मांढ़ण तहसील – डाबड़वास, महतावास, उडिय़ाकलां, परतापुर 

इन शिविरों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने, भूमि एवं कृषि संबंधी रजिस्ट्रेशन तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।