Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Kotputli: नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में 288 मरीजों का सफल ऑपरेशन 
  • Kotputli
  • Rajasthan News

Kotputli: नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में 288 मरीजों का सफल ऑपरेशन 

News Chakra February 26, 2025
image_editor_output_image1816177175-17405770246735905731060203546271.jpg

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन मोहनपुरा, राजस्थान मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी, राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल कोटपूतली व जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता) जयपुर के आर्थिक सहयोग से ग्राम नारेहड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित सात दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में अब तक 288 मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। 

Kotputli: नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में 288 मरीजों का सफल ऑपरेशन 

बुधवार को शिविर के पांचवें दिन डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क, बीसीएमओ डॉ. पूरण चंद गुर्जर, कोटा के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुधीर गुप्ता, सीएमओ अल्ट्राटेक सीमेंट डॉ. विनय वर्मा, सीएसआर डिप्टी मैनेजर राजेंद्र कुशवाहा एवं सुरक्षा अधिकारी सौरभ पचेरा द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए। 

अब तक 1083 मरीजों की जांच, 288 का सफल ऑपरेशन

शिविर के पांच दिनों में कुल 1083 मरीजों की आंखों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। इनमें 587 पुरुष और 496 महिलाएं शामिल थीं। अब तक 332 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनमें से 288 मरीजों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया है। 

रहने-खाने की उत्तम व्यवस्था, मरीजों को घर तक छोड़ा जा रहा

शिविर में मरीजों के लिए उत्तम चिकित्सा सुविधाओं के साथ रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। मरीजों को गांव से लाने और ऑपरेशन के बाद वापस उनके घर छोड़ने की भी व्यवस्था की गई है।

Kotputli: नि:शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में 288 मरीजों का सफल ऑपरेशन 

विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वयंसेवकों की अहम भूमिका

शिविर में कोटा के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में गिरिराज गोचर, सीताराम पंकज, अनिकेत वर्मा, हर्षाली श्रीवास्तव, खुशी मीणा, प्रियंका प्रजापत, नेहा प्रजापति सहित कई विशेषज्ञों की टीम सेवाएं दे रही है। 

इसके अलावा विजय यादव, देशराज कसाना, अशोक सुरेलिया, महावीर सैनी, सतेंद्र खत्री, आसकरण योगी, संजय यादव, दीपक योगी, रामसिंह, हरिकिशन शर्मा, सीताराम जाट, ईश्वर सिंह यादव सहित स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान राज्य स्काउट एवं अन्य स्वयंसेवकों ने भी शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

शिविर के आगामी दो दिनों में और अधिक मरीजों की आंखों की जांच और शल्य चिकित्सा की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को नेत्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: महाशिवरात्रि पर भगवान श्री चतुर्भुज मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक संपन्न
Next: जिला कोटपूतली: ग्राम पंचायतों में गुरुवार से लगेंगे विशेष शिविर

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.