Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Stokes On Bumrah | जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंदबाजी के कायल हुए बेन स्टोक्स, तारीफ के बांधे पुल
  • SPORTS

Stokes On Bumrah | जसप्रीत बुमराह की जादुई गेंदबाजी के कायल हुए बेन स्टोक्स, तारीफ के बांधे पुल

News Chakra February 5, 2024
Stokes-On-Bumrah-जसप्रीत-बुमराह-की-जादुई-गेंदबाजी-के.webp

Ben Stokes and Jasprit Bumrah IND vs ENG 2nd Test

बेन स्टोक्स और जसप्रीत बुमराह (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच (IND vs ENG 2nd Test) खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने 106 रन से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कमाल की गेंदबाजी की। दोनों ही पारियों में उन्होंने जादुई गेंदबाजी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में लाए और आखिरी में भारत यह मैच जीत गया। जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी देखकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) भी उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए। 

दरअसल, दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने 9 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी की हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने कुछ ऐसे गेंद भी फेंके, जिसे बल्लेबाज भी पढ़ पाने में असफल रहा। ऐसा ही कुछ बेन स्टोक्स के साथ भी हुआ था। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया था, जहां खुद कप्तान भी हैरान रह गए थे। मैच खत्म होने के बाद स्टोक्स ने बुमराह की तारीफ की है। 

Ben Stokes said, “Jasprit Bumrah is one of those players where you’ll put your hands up and say ‘wow, he’s just too good'”. pic.twitter.com/5iNJTDG4Up

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 5, 2024

बेन स्टोक्स ने कहा, “जसप्रीत बुमराह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें देखकर आप हाथ ऊपर उठाकर कहेंगे ‘वाह, वह बहुत अच्छे हैं’।” पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट झटके हैं। 

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि विशाखापट्टनम के डॉ। वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया है। 399 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 292 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने अब सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: WTC Points Table | टीम इंडिया को हुआ WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा, इंग्लैंड को हराने का मिला तोहफा
Next: Yashasvi Jaiswal | ‘इस’ वजह से रन बनाने में ‘यशस्वी’ हो रहे हैं जायसवाल, भारतीय बल्लेबाज ने बताया सफ…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1088310220-1773245425292751494278766957670.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, 1.61 लाख का भरा मायरा

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.