Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Suryakumar Yadav on PM Modi Support | प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन सराहनीय, 2024 में T-20 विश्व कप जीत…
  • SPORTS

Suryakumar Yadav on PM Modi Support | प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन सराहनीय, 2024 में T-20 विश्व कप जीत…

News Chakra November 25, 2023
Suryakumar-Yadav-on-PM-Modi-Support-प्रधानमंत्री-का-प्रोत्साहन.webp

SuryaKumar Yadav on PM Modi Support

Loading

तिरुवनंतपुरम. भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने विश्व कप फाइनल (World Cup Final) में मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रेरणादायी शब्दों के लिए शनिवार को उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम अगले साल टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में इसी जज्बे के साथ खेलना जारी रखेगी। भारत पिछले रविवार को विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया जिससे वनडे विश्व कप में उसका 12 साल बाद ट्राफी जीतने का सपना भी टूट गया था। इस हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों को सांत्वना देने के लिए टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंच गये थे।

सूर्यकुमार इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद हम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे और तभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ड्रेसिंग रूम में आ गये, उन्होंने हम सभी को प्रेरणादायी शब्द कहे।” उन्होंने कहा, “वह हर खिलाड़ी से मिले और हमसे आगे बढ़ने की बात की जैसा कि खेल में होता है और हमें आगे बढ़ना ही होगा।”

सूर्यकुमार ने कहा, “हमें इस हार को भुलाने में कुछ समय लगेगा लेकिन उनका पांच-छह मिनट तक सभी से प्रेरक शब्द कहना और हमसे मुलाकात करना बड़ी चीज है क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उनकी बातें ध्यान से सुनीं, उनके साथ समय बिताया और हम उनके सुझावों का अनुकरण करने का प्रयास करेंगे।”

यह भी पढ़ें

भारत के पास अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ट्राफी हासिल करने का मौका होगा। तैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने कहा, “हम अगाामी टूर्नामेंट में अच्छा करने की कोशिश करेंगे और अगले साल आईसीसी टूर्नामेंट भी है तो हम इसी जज्बे के साथ खेलेंगे और इसे जीतने की कोशिश करेंगे।” सूर्यकुमार ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान समर्थन करने के लिए खेल प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया। मुंबई के इस क्रिकेटर ने कहा, “विश्व कप खत्म हुए महज चार पांच दिन हुए हैं और हम सभी निराश हैं। लेकिन भारत में और दुनिया भर में हमारे खेल प्रेमियों के समर्थन को देखना शानदार था। आखिर में यह एक खेल ही है जो हमें काफी चीजें सिखाता है। मैं बस यही कहूंगा कि हमारा समर्थन करते रहिये।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Paris Olympics 2024 | भारतीय पहलवानों के लिए नई चुनौती, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अब ऐसे होगा पहलवानो…
Next: China Masters Super 750 | सात्विक और चिराग की जोड़ी चीन मास्टर्स के फाइनल में, चाइनीज जोड़ी को उसी के…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1835225720-1773337029023984158120948075618.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ईंधन व एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image2056169017-17733365472063336753001714468594.jpg
  • Top news

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image1670889614-17733349869456906601426932026753.jpg
  • Top news

पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image-771242118-1773332131476441758201466998990.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.