Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Paris Olympics 2024 | भारतीय पहलवानों के लिए नई चुनौती, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अब ऐसे होगा पहलवानो…
  • SPORTS

Paris Olympics 2024 | भारतीय पहलवानों के लिए नई चुनौती, पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए अब ऐसे होगा पहलवानो…

News Chakra November 25, 2023
Paris-Olympics-2024-भारतीय-पहलवानों-के-लिए-नई-चुनौती.webp

Antim Panghal and Vinesh Phogat

Loading

नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के लिए भारतीय कुश्ती दल (Indian wrestling team) को दो चरण वाली चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसमें कोटा स्थान अर्जित करने वाले पहलवान को जून में चैलेंजर से भिड़ना होगा और इस मुकाबले के विजेता को चार साल में होने वाले खेल आयोजन में देश के प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता अंतिम पंघाल (महिला 53 किग्रा वर्ग में) ने ही अब तक देश के लिए कोटा स्थान अर्जित किया है लेकिन ओलंपिक में उनकी भागीदारी का पता एक जून को ही चलेगा। अंतिम को एक जून को ट्रायल स्पर्धा की विजेता से भिड़ना होगा। अंतिम को ओलंपिक टिकट पाने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्वी विनेश फोगाट से भिड़ना पड़ सकता है। ट्रायल में अगर विनेश 53 किग्रा भार वर्ग में विजेता बनती है तो उनके पास भी ओलंपिक में जाने का मौका होगा।

भारत के पास एशियाई और विश्व क्वालीफायर के जरिये 17 और ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका होगा। इसमें किर्गिस्तान में 19 से 21 अप्रैल तक एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर और तुर्किये में नौ से 12 मई तक विश्व ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन शामिल है। भारत पुरुषों की फ्री-स्टाइल और ग्रीको रोमन स्पर्धा में छह-छह जबकि महिला वर्ग में पांच और कोटा हासिल कर सकता है। भविष्य में कोटा स्थान सुनिश्चित करने वाले पहलवानों को भी पेरिस का टिकट कटाने के लिए चैलेंजर के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। भूपेंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व वाली तदर्थ समिति ने एक बयान में कहा कि 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए यह ‘व्यापक चयन नीति’ वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पहलवानों के लिए एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें

अंडर-20 आयु वर्ग में दो बार की विश्व चैंपियन अंतिम को किर्गिस्तान और तुर्की में दो ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धाओं के टीम चयन के लिए फरवरी में होने वाले ट्रायल से भाग लेने से छूट दी गई है। इन दोनों ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धाओं के लिए भारतीय दल के अन्य सदस्यों का चयन 27 से 29 फरवरी तक आयोजित होने वाले ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल में सभी 30 ओलंपिक और गैर-ओलंपिक श्रेणियों के मुकाबले होंगे।

हांग्झोउ एशियाई खेलों और 2023 सीनियर विश्व चैंपियनशिप का हिस्सा रहे सभी पहलवान फरवरी में होने वाले ट्रायल में प्रतिस्पर्धा करने के पात्र होंगे। इसके अलावा विभिन्न चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता, अंडर-17, अंडर-20, अंडर-23 श्रेणियों में ओपन ट्रायल के विजेता भी ट्रायल में चुनौती पेश कर सकते हैं। सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं और इस साल हुए राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता भी इस ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India Vs Australia | आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 में भारतीय गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
Next: Suryakumar Yadav on PM Modi Support | प्रधानमंत्री का प्रोत्साहन सराहनीय, 2024 में T-20 विश्व कप जीत…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.