Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 | पंजाब ने पहली बार जीता सैयद मुश्ताक अली खिताब, बड़ौदा को 20 रन दी मात
  • SPORTS

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023 | पंजाब ने पहली बार जीता सैयद मुश्ताक अली खिताब, बड़ौदा को 20 रन दी मात

News Chakra November 6, 2023
Syed-Mushtaq-Ali-Trophy-2023-पंजाब-ने-पहली-बार.webp

PUNJAB WON THE SYED MUSHTAQ ALI TROPHY 2023

Loading

मोहाली: अनमोलप्रीत सिंह के धुआंधर शतक और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) के अनुभव की बदौलत पंजाब ने सोमवार को यहां बड़ौदा (Punjab Beats Baroda) पर 20 रन की जीत से सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट में पहली ट्राफी अपने नाम की। अनमोलप्रीत ने 61 गेंद में 113 रन की पारी खेली जबकि नेहाल वढेरा ने 27 गेंद में 61 रन बनाकर पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 223 रन का बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।

जवाब में बड़ौदा की टीम सात विकेट पर 203 रन ही बना सकी जिसमें बायें हाथ के गेंदबाज अर्शदीप (23 रन देकर चार विकेट) की अहम भूमिका रही जिन्होंने 19वें ओवर में तीन विकेट झटककर मैच अपनी टीम के नाम कर दिया। पंजाब ने अंतिम 21 गेंद में नौ छक्के और तीन चौके जड़े थे जिससे टीम ने अंतिम 10 ओवर में 143 रन बनाये जो अर्शदीप की गेंदबाजी के अलावा टीम को खिताब दिलाने में निर्णायक रहे। चार बार फाइनल में पहुंची पंजाब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और बड़ा स्कोर बनाकर प्रतिद्वंद्वी को दबाव में डाल दिया। अनमोलप्रीत ने पीसीए स्टेडियम में केवल 58 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया।

बड़ौदा के लिए सोयेब सोपारिया ने पंजाब के फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। और फिर प्रभसिमरन भी अतीत सेठ का शिकार हो गये जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 18 रन हो गया। फिर अनमोलप्रीत और कप्तान मंदीप सिंह (23 गेंद में 32 रन) ने भागीदारी बनायी लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। कृणाल पंड्या की गेंद पर मंदीप रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में आउट हो गये जिससे स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। अब अनमोलप्रीत और वढेरा क्रीज पर थे तथा दोनों ने मिलकर पंजाब की पारी आगे बढ़ायी और टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर के करीब पहुंचाया।

यह भी पढ़ें

इन दोनों ने आसानी से चौके छक्के जड़ते हुए बड़ौदा के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया और मैदान के चारों ओर रन जुटाये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा को पहला झटका दूसरे ही ओवर में अनुभवी तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने दिया जिन्होंने ज्योत्सनिल सिंह को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। निनाद रथवा ने 22 गेंद में 47 रन बनाये और अभिमन्युसिंह राजपूत (42 गेंद में 61 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 71 रन की भागीदारी निभायी। मयंक मार्कंडे ने निनाद को आउट कर यह भागीदारी तोड़ी। राजपूत और कृणाल ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े।

अर्शदीप ने 17वें ओवर में राजपूत को आउट किया जिससे स्कोर तीन विकेट पर 164 रन था। कृणाल आसानी से हार मानने वाले नहीं थे, वह गेंदबाजों के खिलाफ डटे रहे और विष्णु सोलंकी के रूप में उन्हें अच्छा भागीदार मिला जिन्होंने आते ही बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया। लेकिन अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर में कृणाल, शिवालिक शर्मा और भानू पानिया को आउट किया। पंजाब और बड़ौदा दोनों का यह पांचवां फाइनल था। दोनों टीमें 2011-12 फाइनल में एक दूसरे से भिड़ी थीं जब बड़ौदा ने पंजाब को हराकर दो में से अपना पहला खिताब जीता था।  (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Angelo Mathews World Cup 2023 | शाकिब के कारण एंजेलो मैथ्यूज को मिलेगी सजा! ICC ले सकता है सख्त एक्श…
Next: AUS vs AFG LIVE World Cup 2023 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैस…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image515788051-17749802091568751686436786047726.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निराश्रित गौवंश का बढ़ता आतंक, हादसों से दहशत — स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image985053365-17749783584895141290776083205384.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गोवर्धनपुरा की हेनू यादव ने 12वीं विज्ञान में 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-579912837-17749776885388817393489555885713.jpg
  • Top news

पावटा में खेलना की रेहाना खान ने 12वीं में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-2038438911-17749754380262223791525540779244.jpg
  • Top news

शाहपुरा के अभय सैनी ने 94.20% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, विज्ञान वर्ग में शानदार सफलता

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.