Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Team India Schedule | T20 वर्ल्ड कप तक काफी बिजी रहेगी टीम इंडिया, इन देशों के खिलाफ होगी सीरीज; IPL…
  • SPORTS

Team India Schedule | T20 वर्ल्ड कप तक काफी बिजी रहेगी टीम इंडिया, इन देशों के खिलाफ होगी सीरीज; IPL…

News Chakra November 22, 2023
Team-India-Schedule-T20-वर्ल्ड-कप-तक-काफी-बिजी.webp

Team India Schedule till T20 World Cup 2024

टीम इंडिया

Loading

नई दिल्ली: भेल ही भारत (India) की मेजबानी में खेले गया वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) खत्म हो गया है, लेकिन क्रिकेट (Cricket) का रोमांच खत्म नहीं हुआ। टीम इंडिया (Team India) लगातार मैच खेलने को बिलकुल तैयार है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) से पहले तक भारत के लगातार मैच हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं भारत के शेड्यूल (Team India International Cricket Schedule) के बारे में…

23 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज को एक तरीके से टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस सीरीज से भारत के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है। 

साउथ अफ्रीका का दौरा 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम तीन वनडे, तीन T20I और दो टेस्ट मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली है। यह दौरा 10 दिसंबर को टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा, जबकि तीन वनडे मैचों में से पहला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे और नए साल से दो टेस्ट मैच 26 दिसंबर और 3 जनवरी से शुरू होंगे।

Team India Schedule
टीम इंडिया का शेड्यूल

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज 

साउथ अफ्रीका के दौरे से वापस आने के बाद भी टीम इंडिया फ्री नहीं होगी। उसके बाद भारत को अफगानिस्तान की मेजबानी करना है। भारतीय टीम 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। 

इंग्लैंड से भिड़ंत 

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। अफगानिस्तान के खिलाफ आठ दिन में सीरीज खत्म हो जाएगी। उसके बाद भारत और इंग्लैंड 25 जनवरी से एक दूसरे से टकराएंगे। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत में खेली जाएगी। ये टेस्ट सीरीज भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ये सीरीज 11 मार्च तक चलेगी। 

फिर होगा आईपीएल शुरू 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा टूर्नामेंट आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी। आईपीएल मार्च, अप्रैल और मई तक चलेगा। जिसका मतलब है कि क्रिकेट प्रेमियों को हर समय क्रिकेट का रोमांच मिलने वाला है। 

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 

आईपीएल खत्म होने के बाद देखने मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप। इस टूर्नामेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार है। भले ही भारत को वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का समाना करना पड़ा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया इन सभी चीज़ को भूलकर एक बार फिर मैदान पर आईसीसी ट्रॉफी के लिए भिड़ते हुए दिखाई देगी। यह टूर्नामेंट 2024 जून से शुरू होगा। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का कार्यक्रम

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : 5 मैचों की टी20 सीरीज: 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दौरा : 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट – 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • भारत बनाम अफगानिस्तान : 3 मैचों की टी20 सीरीज : 11 जनवरी से 17 जनवरी
  • भारत बनाम इंग्लैंड : 5 मैचों की टेस्ट सीरीज: 25 जनवरी से 11 मार्च
  • आईपीएल 2024 : मार्च- अप्रैल-मई 2024
  • वेस्टइंडीज/यूएसए में टी20 विश्व कप : जून 2024 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS T20 Head to Head | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा, ऐसे हैं हेड ट…
Next: IND vs AUS 1st T20 | बल्लेबाज या गेंदबाज किसके लिए बेहतर है विशाखापट्टनम की पिच, जानिए पहले टी20 मुक…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1350507672-17753838281291124354882891350205.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जन्मदिन बना सेवा का पर्व: हैप्पी गुर्जर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

Rajesh Kumar Hadia April 5, 2026
image_editor_output_image-1592803202-17753218899776613655559876161588.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आपातकालीन स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia April 4, 2026
image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.