Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Test Match Record | भारतीय टेस्ट टीम ने बराबर कर लिया हार जीत का आंकड़ा, अब बढ़ेगा जीत का ग्राफ
  • SPORTS

Test Match Record | भारतीय टेस्ट टीम ने बराबर कर लिया हार जीत का आंकड़ा, अब बढ़ेगा जीत का ग्राफ

News Chakra March 9, 2024
Test-Match-Record-भारतीय-टेस्ट-टीम-ने-बराबर-कर.webp

Test-Match-Record

भारतीय टेस्ट टीम

Loading

धर्मशाला : भारतीय टीम (Indian Test team) ने टेस्ट मैचों (Test Match Record) अपनी हार और जीत का आंकड़ा सुधार लिया है। टीम इंडिया ने धर्मशाला में (Dharmashala Match) खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर अपनी हार-जीत के आंकड़े को बराबर कर लिया है।

भारत टीम ने धर्मशाला में खेले गए अपने 579 में मैच में जीत हासिल करके टेस्ट मैचों में जीत का आंकड़ा सुधार लिया है, जिससे अब हार व जीत का आंकड़ा बराबर हो गया है। 

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि भारत में अब तक कुल 579 मैच खेले हैं, जिसमें भारतीय टीम को 178 मैच में जीत मिली है। वहीं 178 मैचों में हार भी मिली है, जबकि 222 टेस्ट मैच ड्रॉ खत्म हुए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया का एक मैच मैच हार जीत के बिना टाई भी हुआ है।

भारतीय टीम के साथ ऐसा पहली बार हुआ है जब टेस्ट मैचों के इतिहास में हार और जीत का आंकड़ा एक बराबर हो गया हो। भारत ने इस तरह से पांच मैच की श्रृंखला 4-1 से जीती। यह ‘बैजबॉल’ शैली अपनाने के बाद इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। 

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में भारत ने 477 रन बनाकर 259 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन दूसरे सत्र में ही 195 रन पर सिमट गई। उसके अधिकतर बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेल कर अपने विकेट इनाम में दिए।

यह भी पढ़ें

पहली पारी में चार विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 77 रन देकर पांच विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सर्वाधिक 84 रन बनाए।

भारत श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर चुका था लेकिन वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध था। भारत के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसने यह विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में हासिल की। ऐसे में यशस्वी जयसवाल जैसे खिलाड़ियों ने मौके का पूरा फायदा उठाया।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: R. Ashwin Records | रविचंद्रन अश्विन ने धर्मशाला में लगायी रिकॉर्ड्स की झड़ी, तोड़े कई दिग्गजों के र…
Next: WPL 2024, MI vs GG | हरमनप्रीत की तूफानी पारी के आगे गुजरात जाइंट्स पस्त, मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट स…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-2109921932-17734609605811773484106493559356.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.