
पीसांगन पुलिस थाने में मामला दर्ज
अजमेर में जहर खाने से अचेत हुई किशोरी ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मां ने आरोप लगाया कि जेठ से परेशान होकर जहर खाया। पीसांगन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेठन निवासी कैलाशी पत्नी कैलाश बागरिया ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी सतरह साल तीन माह की बेटी का रिश्ता कुड़की में किया हुआ था। उसका जेठ सुखाराम पुत्र जीवण बेटी को परेशान करता था और उससे परेशान होकर बेटी ने 11 जनवरी 2023 को जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। करीब दो माह उसका इलाज चला। पहले उसे पीसांगन अस्पताल लेकर गए, जहां से अजमेर जवाहर लाल हास्पीटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 23 मार्च को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन
- Kotputli News: बसई सरपंच मनोज चौधरी ने विधिवत ग्रहण किया पदभार
- Bansur News: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, साफा पहनाकर किया अभिनंदन
- न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
- रेल नेटवर्क से जुड़ेगा पावटा-प्रागपुरा, 191 किमी के नए कॉरिडोर की तैयारी
