राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने पर आक्रोश, पीएम का पुतला फूंका | Outrage over termination of Rahul Gandhi’s membership of Parliament, PM’s effigy burnt

मानहानि केस में कोर्ट की ओर से सजा मिलने के बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई है। जिसे लेकर प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। जिस पर शहर के गांधी चौराहे पर विधायक रामलाल मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

इस दौरान विधायक मीणा ने कहा कि कि बीजेपी और पीएम कायरता का परिचय दे रहे हैं। यह लोकतंत्र को धीरे-धीरे चैलेंज किया जा रहा है। जब तक यह अत्याचार करते रहेंगे, तब तक हम सभी राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटकर लड़ते रहेंगे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी चौराहे पर पैदल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर पुतले का दहन किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।