ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटना के बाद प्रदर्शन शुरू

गोवर्धनपुरा-कुजोता मार्ग पर रविवार शाम ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटना के बाद प्रदर्शन शुरू
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटना के बाद प्रदर्शन शुरू

जानकारी के अनुसार, कुजोता के कुम्हारों की ढाणी निवासी महेंद्र कुमावत (40) रविवार शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोवर्धनपुरा पुलिया के नीचे एक ट्रेलर (टिपर) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटना के बाद प्रदर्शन शुरू
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घटना के बाद प्रदर्शन शुरू

हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गोवर्धनपुरा-कुजोता मार्ग पर जाम लगाकर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा मार्ग पर बैरिकेडिंग और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन की सूचना पर सरुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण मांगें पूरी होने तक धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर प्रदर्शन जारी था।

Author

Leave a Comment