Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • WPL 2024 | महिला प्रीमियर लीग में UP वॉरियर्स की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया
  • SPORTS

WPL 2024 | महिला प्रीमियर लीग में UP वॉरियर्स की रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया

News Chakra March 8, 2024
WPL-2024-महिला-प्रीमियर-लीग-में-UP-वॉरियर्स-की.webp

UP Beats Delhi

Loading

नई दिल्ली: यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) में शुक्रवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक रन से हराया। वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 138 रन बनाए। दिल्ली की टीम इसके जवाब में 19.5 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई।

दीप्ति ने पहले कप्तान मेग लैनिंग (60) को आउट किया और फिर आखिरी दो ओवर में विकेटों के पतझड़ की शुरुआत की। दिल्ली को अंतिम दो ओवर में 15 रन की जरूरत थी लेकिन इस बीच उसने 13 रन बनाए और बाकी बचे 6 विकेट गंवाए। ऑफ स्पिनर दीप्ति ने 19वें ओवर की पहली दो गेंद पर एनाबेल सदरलैंड (06) और अरुंधती रेडी को आउट किया। शिखा पांडे ने अगली गेंद पर चौका जमा कर उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी। दीप्ति ने हालांकि चौथी गेंद पर शिखा को पवेलियन की राह दिखा दी।

UP WARRIORZ DEFEATED DELHI CAPITALS BY JUST 1 RUN….!!! 🤯🔥

– One of the craziest matches in history. pic.twitter.com/kQUK8EdKCt

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2024

वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने अंतिम ओवर में 10 रन बचाने की जिम्मेदारी ग्रेस हैरिस को सौंपी। राधा यादव ने उनकी पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर दो रन लिए। हैरिस ने अगली गेंद पर राधा को बोल्ड किया। इसके बाद जेस जोनासन (11) रन आउट हो गई। हैरिस ने इसके बाद अगली गेंद पर टिटास साधु को आउट करके वॉरियर्स को रोमांचक जीत दिलाई। वॉरियर्स की यह सात मैच में तीसरी जीत है जबकि दिल्ली ने 6 मैच में दूसरी हार का स्वाद चखा। लैनिंग ने 46 गेंद पर 12 चौकों की मदद से 60 रन बनाए।

शेफाली वर्मा (15) के जल्दी आउट होने के बाद लैनिंग ने रन बनाने का जिम्मा उठाया। जब वह 14वें ओवर में तीसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटी तब दिल्ली का स्कोर 93 रन था। एलिस कैप्सी (15) आउट होने वाली दूसरी बल्लेबाज थी। जेमिमा रोड्रिग्स (17) 18वें ओवर में आउट हो गई थी। इससे पहले बेहतरीन फॉर्म में चल रही दीप्ति ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्हें हालांकि कप्तान एलिसा हीली (29) के आउट होने के बाद दूसरे छोर से अच्छा सहयोग नहीं मिला। दीप्ति और हीली के अलावा वॉरियर्स की तरफ से केवल ग्रेस हैरिस (14) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें

दिल्ली की तरफ से राधा यादव ने 16 रन देकर दो और टिटास साधु ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। इन दोनों ने तीन-तीन ओवर किये। वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के 6 ओवर में किरण नवगिरे (05) का विकेट गंवाकर 44 रन बनाए। साधु ने किरण को बोल्ड करके दिल्ली को शुरुआती सफलता दिलाई। हीली और दीप्ति ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने प्रत्येक ओवर में गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचकर स्कोर बोर्ड को चलायमान रखा।

एलिस कैप्सी ने हीली को लांग ऑन पर कैच करा कर यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद वॉरियर्स ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए।  दीप्ति ने एक छोर से रन बनाने जारी रखे। वॉरियर्स को हैरिस से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन 14वें ओवर में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग से जीवन दान मिलने के बावजूद वह इसका फायदा नहीं उठा पाई और राधा यादव ने दो गेंद बाद ही उन्हें आउट कर दिया। इससे वॉरियर्स की रनगति पर असर पड़ा। 

 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Kohli | विराट कोहली ने ‘इन्हें’ दिया IPL में सफल होने का श्रेय, कहा- टूर्नामेंट से है गहरा लगा…
Next: James Anderson | एंडरसन बने 700 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते ‘तेज गेंदबाज’, इनके ऊपर हैं मुरलीधर…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.