Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Uruguay beat Argentina | विश्व चैंपियन बनने के बाद अर्जेंटीना की पहली हार, स्ट्राइकर लियोनेल मेसी भी…
  • SPORTS

Uruguay beat Argentina | विश्व चैंपियन बनने के बाद अर्जेंटीना की पहली हार, स्ट्राइकर लियोनेल मेसी भी…

News Chakra November 17, 2023
Uruguay-beat-Argentina-विश्व-चैंपियन-बनने-के-बाद-अर्जेंटीना.webp

उरुग्वे ने अर्जेंटीना को हराया

उरुग्वे ने अर्जेंटीना को हराया

Loading

ब्यूनस आयर्स : करिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की मौजूदगी के बावजूद अर्जेंटीना (Argentina) विश्व कप (World Cup) जीतने के बाद चल रहे अपने अजेय अभियान को जारी नहीं रख पाया। अर्जेंटीना को विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग मैच (World Cup Football) में उरुग्वे (Uruguay) ने 2-0 से हराया। मेसी की अगुवाई वाली टीम की पिछले साल विश्व चैंपियन बनने के बाद यह पहली हार है। 

अर्जेंटीना ने कतर में खेले गए विश्व कप के ग्रुप चरण के पहले मैच में सऊदी अरब से हारने के बाद कोई मैच नहीं गंवाया था। इस बीच ब्राजील का क्वालीफाइंग में खराब प्रदर्शन जारी रहा। कोलंबिया ने उसे 2-1 से हराया जो उसकी राउंड रोबिन आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में लगातार दूसरी हार है। कोलंबिया की तरफ से दोनों गोल स्ट्राइकर लुई डियाज ने किये।

यह भी पढ़ें

अर्जेंटीना इस हार के बावजूद पांच मैचों में 12 अंकों के साथ 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है। उरुग्वे 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलंबिया के नौ और वेनेज़ुएला के आठ अंक हैं तथा वह क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। ब्राजील सात अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

इक्वाडोर, पैराग्वे और चिली के पांच-पांच जबकि बोलीविया के तीन और पेरू का एक अंक है। दक्षिण अमेरिका से शीर्ष छह में रहने वाली टीम को विश्व कप 2026 में सीधा प्रवेश मिलेगा जबकि सातवें नंबर की टीम अंतर महाद्वीपीय प्ले-ऑफ में खेलेगी।

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: World Cup 2023 Final | ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार पहुंचा वर्ल्ड कप फाइनल में, भारत से होगी खिताबी भिड़ंत
Next: World Cup 2023 Final | 22 नंबर की जर्सी पहनकर दुआ लीपा गाएंगी ये खास गाना, शुभमन गिल के सवाल दिया जव…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-2109921932-17734609605811773484106493559356.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1849829900-17734206014037467552146956578803.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.