Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • खनन माफिया के शिकंजे में बुचारा बांध, ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से लगाई बांध को बचाने की गुहार
  • Rajasthan News
  • Kotputli

खनन माफिया के शिकंजे में बुचारा बांध, ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से लगाई बांध को बचाने की गुहार

News Chakra January 17, 2023
बुचारा बांध

समाजसेवी राधेश्याम शुक्लावास की अगुवाई में किसान संगठन व दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्टर दफ्तर, बांध की स्थिति पर जताया आक्रोश, बचाने की लगाई गुहार

बुचारा बांध

न्यूज चक्र, कोटपूतली। बुचारा बांध को खनन माफियाओं से बचाने के लिए मंगलवार को किसान संगठनों व दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर दफ्तर पहुंचकर बांध क्षेत्र को बचाने की गुहार लगाई है।

समाजसेवी राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि बुचारा बांध राजस्थान की वह पहचान है जो जयपुर से लेकर पटौदी (हरियाणा) तक के किसानों को जिंदगी व रोजगार देता रहा है। आज बुचारा बांध पर खनन माफिया की नजर लग चुकी है। बुचारा बांध की पाल (डोल) आंकडी सहित पूरे केचमेंट एरिया को खनन माफिया अवैध तरीके से जबरन लूट रहा है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ- साथ गैंगस्टर, माइनिंग की रॉयल्टी वसूली कंपनियां व सिंचाई विभाग, माइनिंग विभाग, पुलिस, प्रशासन की मिलीभगत से हमारी विरासत कालीन धरोहर बुचारा बांध को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।

खनन माफिया के शिकंजे में बुचारा बांध, ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर से लगाई बांध को बचाने की गुहार

राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि सरकार की चुप्पी साधे रहना ही खनन माफियाओं के साथ खड़ा रहना माना जाएगा। क्योंकि सरकार की सभी एजेंसियां बुचारा बांध को खत्म करने वालों के साथ खड़ी नजर आ रही है। खनन माफिया बुचारा बांध को नहीं, बल्कि किसानों की अस्मत को लूट रहा है।

कोटपूतली एडीएम आफिस का घेराव, सैंकड़ो लोग बैठे धरने पर…

सरकार एक तरफ तो नहर परियोजना (म्त्ब्च्) लाना चाहती है तथा दूसरी ओर बांधों का अस्तित्व नष्ट करने पर आमदा है। यह नहीं होने दिया जाएगा। बुचारा बांध विरासत कालीन धरोहर जो 300 वर्षों से किसान, मजदूर, पशु पालकों की लाइफ लाइन है। इसके अस्तित्व को बचाया जाना जनहित में जरूरी है।

Ad unnati

बुचारा बांध को बचाने के लिए ग्रामवासियों की यह है मांग

बुचारा बांध में अवैध खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने व अवैध खनन की संपूर्ण पेनल्टी बनाने व अवैध खनन कर्ताओं की गिरफ्तारी शीघ्र कराईं जावे। बुचारा गांव कि स्कूल फ़ील्ड कि भूमि से अवैध खनन के ट्रकों की आवाजाही का रास्ता जबरन अवैध निकाल लिया है, इसे तुरंत हटाया जावे। जिससे अवैध खनन पर अंकुश लग सकेगा तथा बुचारा बांध को बचाया जा सके।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि इसमें शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो एडीएम कार्यालय कोटपूतली पर किसानों व सामाजिक संगठनों व आमजन सहित पड़ाव डालकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी।

पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार से पत्रकार संघ में आक्रोश, ASP को सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से मिले प्रतिनिधि मंडल में सवाई सिंह गांधी समग्र सेवा (जयपुर), निशा सिद्धू महिला फैडरेशन (जयपुर),रामकरण गुर्जर नेता रामपुरा (पावटा), शैतान सिंह गुरुजी किसान नेता (पावटा),बनवारी लाल कुड़ी किसान नेता (फुलेरा), पुरण यादव सामाजिक कार्यकर्ता (पावटा), दीपक मीणा द्वारिकपुरा (पावटा), संजय चौधरी फूलेरा, हनुमान मेघवाल व जीवन सिंह राजपूत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई
  • पावटा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय अधेड़ की मौत
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
  • पावटा में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती
  • पावटा में एनएच-48 पर सड़क हादसा : बस-बोलेरो सहित कई वाहन भिड़े, लगा लंबा जाम

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार से पत्रकार संघ में आक्रोश, ASP को सौंपा ज्ञापन
Next: सचिन पायलट: पेपर लीक प्रकरण पर मन आहत, पुख्ता ‘इंतजाम’ करना पड़ेगा !

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1436285350-17759794466768876875729571317404.jpg
  • Top news

पावटा उपखंड अधिकारी राजस्व मामलों में अव्वल, अभिभाषक संघ ने दी बधाई

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image-1826784399-17759728223292958586889479953592.jpg
  • Top news

पावटा में एनएच-48 पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार करते समय अधेड़ की मौत

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image-1740166756-17759563135975293482392189192413.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने इंडेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 12, 2026
image_editor_output_image930329010-17759278362364957186313712257712.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 11, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.