नव निर्वाचित अध्यक्ष एड. उदयसिंह तंवर का स्वागत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नारेहड़ा में शनिवार को जिला अभिभाषक संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट उदयसिंह तंवर व सहयोगी अधिवक्ताओं का स्वागत किया गया। इस मौके पर तंवर ने कहा कि युवाओं को अपनी रुचि के हिसाब से खेल, कर्तव्य व कार्य से अपने देश व समाज का नाम रोशन करना चाहिये। उन्होंने युवाओं को बुरी संगत से दूर रहने की सलाह दी।

नव निर्वाचित अध्यक्ष एड. उदयसिंह तंवर का स्वागत

इस मौके पर सहयोगी अधिवक्ताओं ने भी कानून, वकालत के साथ कोर्ट-कचहरी के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मोहन सिंह, संजय सिंह तंवर, पूरण सिंह, पवन सिंह, सन्तु सिंह, महिपाल सिंह, बबलू सिंह, विजय कुमार शर्मा, पूरणमल भारद्वाज, पप्पू सिंह, माल सिंह सूबेदार, रामसिंह, गिरधारी सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

  • सेवा और समर्पण की मिसाल बने राजू वाल्मिकी का सम्मान
    स्वच्छता के प्रति समर्पण और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना हो तो साधारण व्यक्ति भी समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। ऐसा ही उदाहरण पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के प्रागपुरा कस्बे में देखने को मिल रहा है। यहां सुभाष चौक की नियमित साफ-सफाई करने और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की देखरेख में … Read more
  • श्री आदर्श रामलीला मंडल प्रागपुरा में सुंदरकांड के प्रसंगों का सजीव मंचन
    कस्बे के खंडेलवालों के मोहल्ले में श्री आदर्श रामलीला मंडल प्रागपुरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शनिवार रात हनुमानजी के सागर लांघने, अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट, प्रभु श्रीराम की मुद्रिका सौंपने, रावण-हनुमान संवाद तथा लंका दहन के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और संवादों ने दर्शकों … Read more
  • मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका
    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मदन राठौड़ का पुतला दहन … Read more
  • सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
    सैनी विकास संगठन एवं बबलू बबेरवाल फाउंडेशन (रजि.) कोटपूतली के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में सिविल लाइंस स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन अध्यक्ष बबलू बबेरवाल एवं प्रधान संरक्षक देवीसहाय सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत … Read more
  • पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश
    कस्बे के घंटाघर स्थित पावटा में आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात अंगद-रावण संवाद प्रसंग का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय और संवाद अदायगी के माध्यम से भगवान श्रीराम का शांति संदेश तथा रावण के अहंकार को दर्शाया। रामलीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम वानर सेना … Read more

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।