बहरोड़: छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बहरोड़ के मांढण थाना इलाके के ग्राम नंगली बलाहीर में मांढण थाना पुलिस द्वारा एक गैर सरकारी स्कूल में शनिवार को साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला साइबर सेल टीम, आत्मरक्षा टीम व थाना अधिकारी पुलिस थाना मांढण बाबूलाल मीणा द्वारा शिविर में उपस्थित लगभग 250 एनसीसी के छात्र- छात्राओं व अध्यापकों को महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी। 

बहरोड़: छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

थानाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से जागरूक रहने व आस पड़ोस की महिला व बच्चों को जागरूक करने हेतु समझाइश की। साथ ही शिविर में यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर अपने पडोस में निवासरत आमजन व अपने परिवारजनों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देने के लिए जागरूक किया।

जिला साईबर सेल प्रभारी संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल व स्टाफ द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को सोशल मीडिया द्वारा आमजन के साथ होने वाले फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही बचाव के उपाय के संबंध में जागरूक किया गया एवं सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमा मंडन नहीं करने, लाईक व फॉलो नहीं करने के संबंध में भी समझाइश की।

बहरोड़: छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

महिला आत्मरक्षा में प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल अनीता व सीमा द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।